कुल्लू में किराए के मकान में चल रहा था नशे का कारोबार, पुलिस ने रंगे हाथ दबोचा

Edited By Jyoti M, Updated: 31 Mar, 2026 02:47 PM

drug racket operating from rented house in kullu

हिमाचल प्रदेश की कुल्लू थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बदाह क्षेत्र में एक किराये के मकान में नशीले पदार्थों का धंधा चल रहा है।

कुल्लू (संजीव जैन)। हिमाचल प्रदेश की कुल्लू थाना पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को हेरोइन (चिट्टा) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बदाह क्षेत्र में एक किराये के मकान में नशीले पदार्थों का धंधा चल रहा है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने बदाह निवासी विश्वदेव शर्मा के मकान की पहली मंजिल पर छापा मारा, जहाँ संदीप वासुदेव (40 वर्ष) किराये पर रह रहा था।

कमरे की तलाशी के दौरान पुलिस को 7.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS एक्ट) की धारा 21 के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस अब आरोपी से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि वह यह नशा कहाँ से लाया था और इस काले कारोबार में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं। मामले की छानबीन जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!