मेलों में स्टाल लगाने आए जालंधर के युवक की हार्ट अटैक से मौत

Edited By Vijay, Updated: 19 Jul, 2019 11:28 PM

death of youth

ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में सावन मेलों को लेकर सामान बेचने को स्टाल लगाने आए एक युवक की सोते समय अचानक मौत हो गई। जानकारी मिली कि ये युवक अपने साथियों के साथ मेले में सामान को बेचने बैजनाथ पहुंचा था कि बीते वीरवार को एक निजी होटल में रुका था.....

पपरोला: ऐतिहासिक शिव मंदिर बैजनाथ में सावन मेलों को लेकर सामान बेचने को स्टाल लगाने आए एक युवक की सोते समय अचानक मौत हो गई। जानकारी मिली कि ये युवक अपने साथियों के साथ मेले में सामान को बेचने बैजनाथ पहुंचा था कि बीते वीरवार को एक निजी होटल में रुका था लेकिन अगली सुबह जब उसके साथियों ने उसे उठाना चाहा तो वे बेसुध होकर पड़ा रहा जिसके बाद युवक को सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

डॉक्टरों ने बताया कि युवक की हार्ट अटैक से मौत हुई है। मृतक की पहचान कर्ण सिंह (26) निवासी प्रीतसिंहनगर  वार्ड-2 जालंधर के रूप में हुई है। बैजनाथ के डी.एस.पी. प्रताप सिंह ने बताया कि युवक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है व शव पोस्टमार्टम उपरांत परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि मामले की जांच ए.एस.आई. राजमल कर रहे हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!