दर्दनाक हादसा : टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिरा, युवक की मौत

Edited By Vijay, Updated: 07 Feb, 2021 04:22 PM

death of one in tipper accident

डोलधार के नवालधार में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 युवक घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पत्थर लेकर नवालधार की तरफ जा रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें चालक सहित 3 युवक घायल हो गए।

सुंदरनगर (अंसारी): डोलधार के नवालधार में हुए दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई जबकि 2 युवक घायल हो गए हैं। जानकारी के अनुसार पत्थर लेकर नवालधार की तरफ जा रहा एक टिप्पर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया, जिसमें चालक सहित 3 युवक घायल हो गए। घटना का पता चलते ही स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को खाई से निकाल कर सुंदरनगर नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन रास्ते में ही एक घायल ने दम तोड़ दिया जबकि 2 युवकों का सुंदरनगर नागरिक अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतक की पहचान डोलधार निवासी हुकम चंद (45) पुत्र भगत राम के रूप में हुई है जबकि घायलों में डोलधार निवासी कर्म चंद (21) पुत्र दया राम और नालनी निवासी राजेंद्र सिंह (23) पुत्र कर्म सिंह शामिल हैं।

सुंदरनगर अस्पताल में चिकित्सक डा‍ॅ. रोहित जम्वाल ने कहा कि डोलधार में हुए हादसे में 3 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से एक युवक हुकम चंद की अस्पताल लाते हुए रास्ते में ही मौत हो चुकी है। प्रशासन की ओर से कानूनगो संतोष सोनी ने मृतक के परिवार को 10,000 और घायलों को 5-5 हजार रुपए की राहत राशि प्रदान की है। सुंदरनगर डीएसपी गुरबचन सिंह ने कहा कि पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!