हिमाचल पहुंची कोविड-19 वैक्सीन, 16 जनवरी काे लगेगा पहला टीका

Edited By prashant sharma, Updated: 14 Jan, 2021 11:45 PM

covid 19 vaccine arrive in himachal

हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़ से कोविड-19 वैक्सीन पहुंच गई है और 16 जनवरी को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वैक्सीन को लेकर वीरवार शाम करीब 7 बजे शिमला पहुंचे जंहा से वैक्सीन को प्रदेश के अन्य केन्दों में भेजा गया।

शिमला (योगराज): हिमाचल प्रदेश में चंडीगढ़ से कोविड-19 वैक्सीन पहुंच गई है और 16 जनवरी को वैक्सीन लगाने का काम शुरू हो जाएगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी वैक्सीन को लेकर वीरवार शाम करीब 7 बजे शिमला पहुंचे जंहा से वैक्सीन को प्रदेश के अन्य केन्दों में भेजा गया। पहले चरण में हिमाचल प्रदेश को 93 हजार डोज भेजें गए, जिन्हें सबसे पहले स्वास्थ्य कर्मियों को लगाया जाएगा।

स्वास्थ्य विभाग के सचिव अमिताभ अवस्थी ने बताया कि 16 जनवरी को प्रदेश के डॉक्टरों, नर्सों, सफाई कर्मियों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और आशा वर्करों को टीका लगेगा। वैक्सीन का टीका लगने के बाद 42 दिन तक उक्त व्यक्ति को परहेज करना पड़ेगा। जिस भी व्यक्ति को वैक्सीन लगेगी उसको भीड़ वाले इलाके में जाने से बचना होगा, मास्क पहनना होगा, किसी प्रकार के संक्रमण की चपेट में आने से बचना होगा।

प्रदेश के लिए प्रथम चरण में सीरम इंस्टीट्यूट में बन रहे ऑक्सफोर्ड के टीके ‘कोविशील्ड’ की 93 हजार डोज मंजूर किए है  पहले चरण का टीकाकरण अभियान 10 दिन चलेगा। प्रदेश के कुल 46 सेंटरों में यह वैक्सीन लगाई जाएगी। 16 जनवरी को प्रदेश के 27 केंद्रों में ये वैक्सीन लगाई जाएगी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!