शिमला में ईडी कार्यालय के बाहर कांग्रेस का प्रदर्शन

Edited By Vijay, Updated: 21 Jul, 2022 11:44 PM

congress protest outside ed office in shimla

कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा सम्मन जारी किए जाने पर शिमला में रैली निकालते हुए पार्टी ने वीरवार को ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्रदेश भर...

शिमला (राक्टा): कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को ईडी द्वारा सम्मन जारी किए जाने पर शिमला में रैली निकालते हुए पार्टी ने वीरवार को ईडी कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदेश कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्रदेश भर से कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। इस मौके पर अपने संबोधन में कांग्रेेस के प्रदेश सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि ईडी का नाम बदलकर इलैक्शन डिपार्टमैंट ऑफ भारतीय जनता पार्टी रख देना चाहिए। राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप सिंह राठौर ने कहा कि कांग्रेस अपने किसी भी नेता का अपमान सहन नहीं करेगी और मोदी सरकार कांग्रेस के सब्र का इम्तिहान न ले। प्रदर्शन में विधायक कर्नल धनीराम शांडिल, हर्षवर्धन चौहान, मोहन लाल ब्राक्टा, इंद्रदत्त लखनपाल, विक्रमादित्य, नंदलाल, विनय कुमार, पवन काजल व आशीष बुटेल के साथ हर्ष महाजन, यशवंत छाजटा, अतुल शर्मा व जितेेेंद्र चौधरी सहित प्रदेश कांग्रेस और अग्रणी संगठनों के नेताओं व पदाधिकारियों सहित कार्यकर्ता ने भाग लिया।

लक्ष्मण रेखा लांघने की कोशिश न करें : मुकेश अग्निहोत्री 
नेता प्रतिपक्ष मुकेश अग्निहोत्री ने अधिकारियों को लक्ष्मण रेखा पार न करने की हिदायत देते हुए कहा कि कांग्रेस गांधी परिवार के साथ किसी भी अन्याय को सहन नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एकजुटता के साथ अपने नेतृत्व के साथ खड़ी है। नेता प्रतिपक्ष ने अपने संबोधन में  प्रदेश सरकार को भी आड़े हाथ लिया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में जयराम सरकार अब 2 से अढ़ाई माह की मेहमान है। उन्होंने कहा कि चीफ सैक्रेटरी बदल गए। डीजीपी भी चले जाएंगे। प्राइवेट सैक्रेटरी न जाने कब दफ्तर छोड़ चले जाएंगे। भाजपा के नेता कांग्रेस के साथ जुडऩे को तैयार हैं। 

कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की कोशिश : सुक्खू
प्रदेश कांग्रेस प्रचार समिति के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भाजपा एक सोची समझी साजिश के तहत कांग्रेस नेताओं को बदनाम करने की कोशिश कर रही है, जिसे कांग्रेस कभी सहन नहीं करेगी। सुक्खू ने आरोप लगाया कि भाजपा चुनाव जीतने के लिए ईडी, सीबीआई व इनकम टैक्स को हथियार के तौर पर विपक्ष को दबाने का प्रयास कर रही है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!