चंडीगढ़-देहरादून NH पर ट्रक-जीप में टक्कर, हादसे में 5 घायल

Edited By Vijay, Updated: 06 Aug, 2019 09:35 PM

collision between truck and jeep

नैशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर शक्तिनगर दोसड़का के समीप कालाअंब की ओर से आ रही एक जीप व विपरित दिशा से आ रहे ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में जीप में सवार 5 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलैंस की सहायता से मैडीकल...

नाहन (धर्म): नैशनल हाईवे चंडीगढ़-देहरादून पर शक्तिनगर दोसड़का के समीप कालाअंब की ओर से आ रही एक जीप व विपरित दिशा से आ रहे ट्रक की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में जीप में सवार 5 लोगों को चोटें आई हैं, जिन्हें सूचना मिलने के बाद 108 एंबुलैंस की सहायता से मैडीकल कॉलेज नाहन लाया गया। जानकारी के अनुसार दोसड़का से आगे कालाअंब की तरफ एन.एच. पर विपरित दिशा से आ रहे एक ट्रक व जीप की टक्कर हो गई।
PunjabKesari, Injured Person Image

हादसे में जीप में सवार सुपती, जाहिदा, चमन, सरोज व लक्ष्मी को चोटें आई हैं, जिन्हें मैडीकल कॉलेज नाहन लाया गया। ए.एस.पी. सिरमौर वीरेंद्र ठाकुर ने बताया कि कार-ट्रक दुर्घटना का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!