मुकेश अग्निहोत्री के बयानों से कांग्रेस ने भी किया किनारा : जयराम ठाकुर

Edited By Vijay, Updated: 23 Jun, 2022 09:02 PM

cm jairam thakur target on mukesh agnihotri

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके बयानों से कांग्रेस ने भी किनारा कर लिया है। वे पार्टी में अब अलग-थलग पड़ने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें फोन पर कहा है कि उनके बयानों को...

सोलन (नरेश पाल): मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नेता प्रतिपक्ष नेता मुकेश अग्निहोत्री पर हमला बोलते हुए कहा कि उनके बयानों से कांग्रेस ने भी किनारा कर लिया है। वे पार्टी में अब अलग-थलग पड़ने शुरू हो गए हैं। कांग्रेस के नेताओं ने उन्हें फोन पर कहा है कि उनके बयानों को कांग्रेस का समर्थन नहीं है। यह उनके व्यक्तिगत बयान हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के कहने पर सरकारी आवास खाली नहीं होता। जब तक वह मुख्यमंत्री हैं तब तक वह सरकारी आवास में रहेंगे। हिमाचल की राजनीति में व्यक्तिगत छींटाकशी को कोई जगह नहीं थी लेकिन नेता प्रतिपक्ष ने एक नई परंपरा को शुरू किया है। उन्होंने कहा कि इस प्रदेश में बार बारी से सरकार बनाने का इतिहास समाप्त होगा।  

दिसम्बर में भाजपा की सरकार बनते ही पूरे किए जाएंगे छूटे हुए काम
मुख्यमंत्री ने सोलन के पुलिस मैदान में आयोजित त्रिदेव सम्मेलन में कहा कि बहुत सारे ऐसे काम हैं जो रह गए हैं। ये सभी काम अब दिसम्बर में भाजपा की सरकार बनते ही पूरे किए जाएंगे। अब हमारा लक्ष्य प्रदेश में सरकार बनाना है। कांग्रेस का लक्ष्य उनकी सरकार द्वारा शुरू की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने का है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान करते हुए कहा कि दूसरे दलों के लोगों को पार्टी में शामिल कर पार्टी को मजबूत बनाएं लेकिन अपने लोगों को टूटने न दें।  उन्होंने कहा कि शिमला संसदीय क्षेत्र परंपरागत रूप से कांग्रेस का गढ़ रहा है लेकिन अब कार्यकर्ताओं की मेहनत से लगातार तीन चुनाव जीतकर कांग्रेस पार्टी के इस गढ़ को हिला दिया है। उन्होंने कहा कि राज्य के लिए 10000 करोड़ रुपए से अधिक की केंद्रीय परियोजनाओं के अलावा 800 करोड़ रुपए की विशेष वित्तीय सहायता स्वीकृत की गई है। 

त्रिदेव भाजपा के स्तंभ : संजय टंडन 
भाजपा के राज्य सह प्रभारी संजय टंडन ने कहा कि त्रिदेव भाजपा के स्तंभ हैं। पार्टी तभी मजबूत हो सकती है जब स्तंभ मजबूत होंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी के हर कार्यकर्ता को जमीनी स्तर पर पार्टी को मजबूत करने के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित किया जाना चाहिए। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुरेश कश्यप ने कहा कि त्रिदेव हमारी पार्टी के ब्रह्मा, विष्णु और महेश हैं। ये पार्टी के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना सेना और युवाओं के लिए गेम चेंजर साबित होगी। 

मुख्यमंत्री ने मंच से नहीं लिया बिंदल का नाम
मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने संबोधन में नाहन के विधायक डाॅ. राजीव बिंदल का नाम ही नहीं लिया जबकि इस सम्मेलन के प्रभारी बिंदल ही थे। राजनीतिक जानकार इसे मुख्यमंत्री व पूर्व अध्यक्ष के बीच बढ़ रही खटास से जोड़कर देख रहे हैं। यह अलग बात है कि बिंदल इस सम्मेलन का सफल आयोजन करवाने में कामयाब रहे। 

केन्द्रीय मंत्री हिमाचल का कम, मध्य प्रदेश का ज्यादा गुणगान कर गए : रोहित  
कांग्रेस प्रदेश सचिव रोहित शर्मा ने कहा कि जयराम सरकार का जाना अब तय है। त्रिदेव सम्मेलन में आए केंद्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर हिमाचल का कम व मध्य प्रदेश का ज्यादा गुणगान कर गए। इससे साबित हो रहा है कि केंद्रीय मंत्री के पास गिनाने के लिए हिमाचल की कोई योजना ही नहीं थी। स्पष्ट हो गया है कि जयराम सरकार पिछले साढ़े 4 वर्षों में हिमाचल का विकास करवाने में नाकाम रही है। 

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!