भाजपा अध्यक्ष पद तय होने से पहले शांता से मिले CM जयराम, जानिए क्या हुई मंत्रणा

Edited By Vijay, Updated: 14 Dec, 2019 09:08 PM

cm jairam met from shanta kumar

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद तय होने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा दिग्गज भाजपा नेता शांता कुमार के मध्य मंत्रणा हुई है। दोनों नेताओं के मध्य लगभग आधे घंटे तक बात हुई। यद्यपि दोनों नेताओं ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है परंतु माना जा रहा है कि संगठन...

पालमपुर (भृगु): प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद तय होने से पहले मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा दिग्गज भाजपा नेता शांता कुमार के मध्य मंत्रणा हुई है। दोनों नेताओं के मध्य लगभग आधे घंटे तक बात हुई। यद्यपि दोनों नेताओं ने इसे शिष्टाचार भेंट बताया है परंतु माना जा रहा है कि संगठन को लेकर मंत्रणा हुई है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पद पर ताजपोशी को लेकर इन दिनों कवायद अंदरखाते तेज हुई है, ऐसे में विधानसभा सत्र समाप्त होते ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने यामिनी परिसर पालमपुर का रुख किया था। शांता कुमार से मुलाकात के दौरान कोई भी नेता यामिनी परिसर में उपस्थित नहीं था। प्रदेश में भाजपा अध्यक्ष पद को लेकर क्षेत्रीय तथा अन्य समीकरणों को दृष्टिगत रखते हुए भाजपा निर्णय लेगी ऐसा जानकार मान रहे हैं। इसी परिपेक्ष में दोनों नेताओं के मध्य मंत्रणा को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रदेश की राजनीति में कांगड़ा जनपद के महत्व को देखते हुए कांगड़ा से नया अध्यक्ष भाजपा को मिले इसे नकारा नहीं जा रहा है।

पालमपुर को नगर निगम का दर्जा विचाराधीन

मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि पालमपुर को नगर निगम बनाने का सुझाव आया है। सरकार के पास यह सुझाव विचाराधीन है, वहीं उन्होंने कहा कि इस संबंध में कुछ और आपत्तियां भी आई हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि पालमपुर को नगर निगम का दर्जा दिए जाने के लिए निर्धारित मानदंडों की परख की जा रही है, जिसके पश्चात ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि पालमपुर नगर निगम बनने के सभी क्राइटेरियों को परिपूर्ण करता होगा तो पालमपुर को नगर निगम का दर्जा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस हेतु कितनी जनसंख्या तथा कितना क्षेत्र है, इसके अंतर्गत लाया जाएगा। ये पहलू महत्वपूर्ण रहेंगे वही जो आक्षेप आए हैं उन्हें भी एग्जामिन किया जाएगा।

गुड़िया प्रकरण में लीगल ओपिनियन के बाद होगा निर्णय

गुड़िया प्रकरण की नए सिरे से जांच करवाए जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार द्वारा दिए गए सुझाव पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मामला न्यायालय में विचाराधीन है, ऐसे में इस पर कुछ अधिक नहीं कहा जा सकता फिर भी उन्होंने कहा कि इसे एग्जामिन किया जा रहा है तथा लीगल ओपिनियन के बाद ही इस पर आगामी निर्णय लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!