मजदूर विरोधी नीतियों पर CITU ‘लाल’, रैली निकाल किया धरना-प्रदर्शन

Edited By Vijay, Updated: 20 Sep, 2019 10:10 PM

citu protest in nadaun

सीटू ब्लॉक समिति ने नादौन के इंद्रपाल चौक से लेकर बीडीओ कार्यालय तक रैली निकाली और धरना-प्रदर्शन जिला अध्यक्ष व स्थानीय नेता अजय शर्मा की अध्यक्षता में किया। इसमें सीटू के जिला अध्यक्ष प्रताप राणा और सीटू के जिला सचिव जोगिंद्र कुमार भी मुख्य रूप से...

नादौन: सीटू ब्लॉक समिति ने नादौन के इंद्रपाल चौक से लेकर बीडीओ कार्यालय तक रैली निकाली और धरना-प्रदर्शन जिला अध्यक्ष व स्थानीय नेता अजय शर्मा की अध्यक्षता में किया। इसमें सीटू के जिला अध्यक्ष प्रताप राणा और सीटू के जिला सचिव जोगिंद्र कुमार भी मुख्य रूप से मौजूद रहे। इसमें मनरेगा मजदूरों की मांगें न मानने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। मजदूरों का कहना है उन्हें नियमित रूप से काम नहीं दिया जा रहा है और बाहरी राज्यों के लोगों से काम करवाया जा रहा है जोकि उनके हकों के साथ खिलवाड़ है।

उन्होंने कहा कि अगर आने वाले समय में इसी तरह का व्यवहार रहा तो सीटू बीडीओ ऑफिस का घेराव करेगी और अनिश्चितकालीन धरने पर बैठेगी, जिसका खमियाजा प्रशासन को भुगतना पड़ेगा। इस धरने में सैंकड़ों लोगों ने भाग लिया। इनमें सीटू ब्लॉक के प्रधान अनुपम और सचिव मीना कुमारी के अलावा रज्जू, सेठी, अनिल मनकोटिया, विवेक राणा, सुदेश, रीना, रंजू, सुषमा, मीना, रीना, मंजू, कल्पना, किर्मी बेगम, रहीम वख्श, सीमा व सरला देवी इत्यादि शामिल रहे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!