हमीरपुर में 4 और 5 को भी लगाए जाएंगे सर्वाइकल कैंसर से बचाव के टीके

Edited By Jyoti M, Updated: 03 Apr, 2026 02:23 PM

cervical cancer vaccines will be administered in hamirpur

सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लड़कियों को एचपीवी के टीके लगाने के लिए आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत 4 अप्रैल को जिला हमीरपुर में 26 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों और 5 अप्रैल को 32 अस्पतालों एवं...

हमीरपुर। सर्वाइकल कैंसर (गर्भाशय ग्रीवा का कैंसर) से बचाव हेतु 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की लड़कियों को एचपीवी के टीके लगाने के लिए आरंभ किए गए विशेष अभियान के तहत 4 अप्रैल को जिला हमीरपुर में 26 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों और 5 अप्रैल को 32 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों संस्थानों में टीके लगाए जाएंगे।

जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अजय अत्री ने बताया कि इस अभियान के शुभारंभ पर 29 मार्च को मेडिकल कॉलेज अस्पताल हमीरपुर, नागरिक अस्पताल नादौन, बड़सर, भोरंज, सुजानपुर तथा टौणी देवी, सीएचसी गलोड़, सीएचसी बिझड़ी, पीएचसी बगवाड़ा, बड़ाग्राम, भरेड़ी, भोटा, चबूतरा, चौरी, चकमोह, चौडू, धनेटा, गारली, गुब्बर, जाहू, जंगलबैरी, कांगू, कड़ोहता, कुठेड़ा, महल, नालटी, ननावां, पटलांदर, सलौणी, सेरा, उहल और एसएचक्यू बोहणी सहित कुल 32 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण की सुविधा प्रदान की गई थी। उन्होंने बताया कि 4 अप्रैल को इनमें से 26 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में टीके लगाए जाएंगे। जबकि, 5 अप्रैल को सभी 32 अस्पतालों एवं स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

डॉ. अजय अत्री ने बताया कि महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के मामले बहुत ज्यादा पाए जाते हैं। एचपीवी वैक्सीन का यह टीका लड़कियों को भविष्य में सर्वाइकल कैंसर से बचाएगा। जिला स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि यह टीका काफी महंगा होता है, लेकिन सरकार इसे मुफ्त में उपलब्ध करवा रही है। उन्होंने सभी जिलावासियों से अपील की है कि वे अपने-अपने परिवारों की 14-15 वर्ष के आयु वर्ग की सभी लड़कियों को यह टीका अवश्य लगवाएं।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!