दर्दनाक हादसा : Alto Car खाई में गिरी, एक की मौत-4 घायल

Edited By Vijay, Updated: 26 May, 2020 08:26 PM

car accident in rohru

शिमला जिला के अंतर्गत आते उपमंडल रोहड़ू से करीब 4 किलोमीटर दूर करालश कैंची में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में 2 लोगों को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। हादसा...

शिमला (योगराज): शिमला जिला के अंतर्गत आते उपमंडल रोहड़ू से करीब 4 किलोमीटर दूर करालश कैंची में एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि 4 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  घायलों में 2 लोगों को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। हादसा मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे पेश आया है।

जानकारी के अनुसार आल्टो कार (एचपी 10बी-5091) में दयार मोली निवासी 5 लोग कुलदीप पुत्र दिलसुख (30), सौफूराम पुत्र नाथराम (40), अभिषेक पुत्र जितन सिंह (21), देवीदास पुत्र जोवन दास (55) तथा जीत राम पुत्र माधो सिंह (52) रोहड़ू से अपने घर जा रहे थे लेकिन करालश कैंची के पास इनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लगभग 25 मीटर नीचे जा गिरी, जिससे गाड़ी में सवार उक्त पांचों लोग घायल हो गए।

इसके बाद हादसे की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय लोगों की सहायता से घायलों को रोहड़ू अस्पताल पहुंचाया, जहां जीत राम की इलाज के दौरान मौत गई जबकि गंभीर रूप से घायल कुलदीप व देवीदास को आईजीएमसी शिमला रैफर किया गया है। डीएसपी रोहड़ू सुनील नेगी ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!