करसोग में हादसा, छात्रों को टूर्नामैंट के लिए ले जा रही कार खाई में गिरी

Edited By Vijay, Updated: 11 Jun, 2022 08:03 PM

car accident in karsog

करसोग में टूर्नामैंट के लिए छात्रों को ले जा रही आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है।  इस हादसे में 2 छात्र घायल हो गए हैं। इनमें एक छात्र को उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रैफर किया गया है। कार को स्कूल अध्यापक खुद चला...

करसोग (धर्मवीर गौतम): करसोग में टूर्नामैंट के लिए छात्रों को ले जा रही आल्टो कार के दुर्घटनाग्रस्त होने का मामला सामने आया है।  इस हादसे में 2 छात्र घायल हो गए हैं। इनमें एक छात्र को उपचार के लिए शिमला स्थित आईजीएमसी के लिए रैफर किया गया है। कार को स्कूल अध्यापक खुद चला रहा था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक राजकीय वरिष्ठ पाठशाला भंथल के 5 छात्र शनिवार दोपहर बाद आल्टो कार (एचपी 30-7378 ) में अध्यापक खूबराम के साथ टूर्नामैंट के लिए राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सोमाकोटी के लिए जा रहे थे।

कार जब कैलोधार से 2 किलोमीटर पीछे पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से 50 फुट नीचे लुढ़क गई। इस दौरान कार पहाड़ी पर एक पेड़ से अटक गई। हादसे में लितेश और भूपेश नाम के 2 छात्र घायल हुए बताए जा रहे हैं। इसमें एक छात्र लितेश को सिविल अस्पताल करसोग में प्राथमिक उपचार के बाद आईजीएमसी शिमला के लिए रैफर किया गया है। अध्यापक सहित अन्य 3 छात्र सुरक्षित बताए जा रहे है। डीएसपी गीतांजलि ठाकुर ने हादसे की पुष्टि करते हुए कहा कि मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!