कैफे लेक व्यू में रुक कर अमिताभ बच्चन ने बच्चों को दिए ऑटोग्राफ

Edited By Vijay, Updated: 05 Dec, 2019 10:35 PM

bollywood star amitabh bachchan

निर्देशक आयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग के लिए बीते 27 नवम्बर को सड़क मार्ग से मनाली गए बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन शूटिंग समाप्त होने के बाद सड़क मार्ग से वापस चंडीगढ़ की ओर रवाना होंगे तथा कुछ देर के लिए कैफे लेक व्यू बिलासपुर रुकेंग,...

बिलासपुर (ब्यूरो): निर्देशक आयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र फिल्म की शूटिंग के लिए बीते 27 नवम्बर को सड़क मार्ग से मनाली गए बॉलीवुड स्टार अमिताभ बच्चन शूटिंग समाप्त होने के बाद सड़क मार्ग से वापस चंडीगढ़ की ओर रवाना होंगे तथा कुछ देर के लिए कैफे लेक व्यू बिलासपुर रुकेंगे, इस बात का वीरवार सुबह जैसे ही लोगों को पता चला तो उन्हें देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। हर कोई अभिनेता अमिताभ बच्चन की एक झलक पाने को उत्सुक दिखा।

वीरवार सुबह साढ़े 7 बजे के करीब अमिताभ बच्चन बिलासपुर पहुंचे और वहां केवल 10-12 मिनट रुके और चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। इस दौरान उन्होंने प्रशंसकों का अभिवादन स्वीकार किया और उनके साथ फोटो आदि खिंचवाए। यही नहीं, उन्होंने नन्हे बच्चों को ऑटोग्राफ भी दिए। इस मौके पर जिला प्रशासन की ओर से ए.डी.एम. विनय धीमान और डीएसपी मुख्यालय संजय शर्मा मौजूद रहे। वहीं पूरा कैफे परिसर पुलिस छावनी में तबदील हो गया था।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!