Kullu: पति ने की तीसरी शादी तो गुस्से में आकर पत्नी ने घर में लगा दी आग, 4 महिलाएं गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 21 Dec, 2025 11:05 PM

bhuntar husband marriage wife fire

पार्वती वैली के डढई गांव में हुई आगजनी की घटना में नया मोड़ आ गया है। अब पुलिस ने इस अग्निकांड में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। चारों महिलाएं 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं।

भुंतर (सोनू): पार्वती वैली के डढई गांव में हुई आगजनी की घटना में नया मोड़ आ गया है। अब पुलिस ने इस अग्निकांड में 4 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। चारों महिलाएं 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हैं। पुलिस इन सभी से पूछताछ कर रही है। पुलिस के अनुसार कुछ दिन पहले डढई गांव में 2 मकान, एक देवता का भंडार सहित 4 भवन जल गए थे। इस मामले में अब जांच में पाया गया है कि एक महिला की शादी डढई गांव में हुई थी। उसके पति ने तीसरी शादी की। इस गुस्से में आकर महिला ने 3 अन्य रिश्तेदार महिलाओं को साथ लेकर अपने पति के घर में आग लगाकर तबाही मचा दी।

इस आग में 4 भवन जल गए। 2 परिवार घटना में बेघर हो गए और देवता का भी भंडार जला और सारा सामान राख हो गया। शिकायत पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 महिलाओं को गिरफ्तार करके कोर्ट में पेश किया। कोर्ट से चारों को 4 दिन के रिमांड में रखने के आदेश हुए हैं। प्रभावित परिवारों में एक परिवार गौशाला में रह रहा है और दूसरा परिवार साथ लगते अन्य गांव में अपने दूसरे पुराने घर में शिफ्ट हो गया है। इस तबाही को अंजाम देने वाली चारों महिलाओं से पुलिस पूछताछ कर रही है। एसपी मदन लाल ने महिलाओं की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!