Solan: बस चालक ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर, मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Nov, 2024 03:41 PM

bbn road accident person death

थाना मानपुरा के तहत गांव हररायेपुर में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बस ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी।

बीबीएन (ठाकुर): थाना मानपुरा के तहत गांव हररायेपुर में एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार बस ने एक बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक व पीछे बैठा व्यक्ति सड़क पर गिर गए व पीछे बैठे व्यक्ति की टांगें बस के नीचे आ गईं। उन्हें बद्दी अस्पताल पंहुचाया जहां पर पीछे बैठे व्यक्ति अमन कुमार (25) पुत्र विजय कुमार निवासी गांव पिपलु तै. बंगाणा, जिला ऊना को मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने बताया कि हादसा बस चालक द्वारा बस को गलत व लापरवाही से चलाने से हुआ है। पुलिस अधीक्षक बद्दी अशोक वर्मा ने मामले की पुष्टि की है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!