घर से 13.722 किलोग्राम भुक्की पकड़ी, आरोपी गिरफ्तार

Edited By Kuldeep, Updated: 25 Jan, 2021 10:13 PM

bbn bhukki accused arrested

थाना नालागढ़ के तहत गांव भाटियां में एक घर से एस.आई.यू. ने करीब 13.722 किलोग्राम भुक्की पकड़ी। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बी.बी.एन. (ब्यूरो): थाना नालागढ़ के तहत गांव भाटियां में एक घर से एस.आई.यू. ने करीब 13.722 किलोग्राम भुक्की पकड़ी। पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुख्य आरक्षी श्याम सिंह आई.ओ. एस.आई.यू. की अगुवाई में कर्मचारी राजेश कुमार, धर्मवीर, किशोर कुमार, चंद्रशेखर, दया सैणी व मंजू शर्मा की टीम ने गुप्त सूचना के आधार एक घर से लगभग 13.722 किलोग्राम भुक्की बरामद की। डी.एस.पी. बद्दी नवदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने एन.डी.पी.एस. एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी हरदीप सिंह पुत्र वीर सिंह निवासी भाटियां तहसील नालागढ़ गिरफ्तार कर लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!