BJP की दूसरी सूची जारी, अनुराग ठाकुर हमीरपुर व सुरेश कश्यप शिमला से लड़ेंगे लोकसभा चुनाव

Edited By Vijay, Updated: 13 Mar, 2024 09:31 PM

anurag thakur and suresh kashyap

लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से जारी की गई 72 प्रत्याशियों की सूची में हिमाचल प्रदेश से 2 प्रत्याशियों के नामों पर भी मुहर लग गई है। इसके तहत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार 5वीं बार हमीरपुर और सुरेश...

शिमला (कुलदीप): लोकसभा चुनाव के लिए भाजपा की तरफ से जारी की गई 72 प्रत्याशियों की सूची में हिमाचल प्रदेश से 2 प्रत्याशियों के नामों पर भी मुहर लग गई है। इसके तहत केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण तथा युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री अनुराग ठाकुर लगातार 5वीं बार हमीरपुर और सुरेश कश्यप लगातार दूसरी बार शिमला संसदीय क्षेत्र से भाजपा टिकट पर चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा मंडी व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशियों को लेकर पेच फंस गया है, ऐसे में इन दोनों संसदीय क्षेत्रों से पार्टी की तरफ से जारी की जाने वाली अगली सूची में टिकट फाइनल हो सकते हैं। उल्लेखनीय है कि भाजपा की दूसरी सूची में हिमाचल प्रदेश के 2 टिकट फाइनल किए गए हैं। इससे पहले हिमाचल प्रदेश को लेकर गत दिन दिल्ली में 2 दिन तक हुई चुनाव समिति बैठक में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल के अलावा प्रदेश लोकसभा चुनाव प्रभारी श्रीकांत शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रभारी अविनाश राय खन्ना और सह-प्रभारी संजय टंडन सहित अन्य नेताओं ने हिस्सा लिया था।

मंडी-कांगड़ा से इसलिए फंसा पेंच
मंडी व कांगड़ा संसदीय क्षेत्र से इसलिए पेंच फंसा है क्योंकि दोनों स्थानों से प्रदेश महामंत्रियों त्रिलोक कपूर और बिहारी लाल शर्मा के नाम आगे आ रहे थे। पार्टी सूत्रों के अनुसार टिकट वितरण के नए फार्मूले के अनुसार भाजपा महामंत्रियों को टिकट नहीं देने पर विचार कर रही है। यदि भाजपा प्रदेश महामंत्रियों को टिकट नहीं देती तो मंडी से अजय राणा के नाम पर मुहर लग सकती है। प्रदेश में बदले सियासी समीकरण के कारण नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर को टिकट की दौड़ से बाहर रखा जा रहा है अन्यथा उनका मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ना लगभग तय था। इसके अलावा कांगड़ा संसदीय क्षेत्र राजीव भारद्वाज के अलावा कांग्रेस के बागी सुधीर शर्मा का नाम फिर से आगे आया है।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Chennai Super Kings

176/4

18.4

Royal Challengers Bangalore

173/6

20.0

Chennai Super Kings win by 6 wickets

RR 9.57
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!