हिमाचल में आम आदमी पार्टी ने शुुरू किया सैल्फी विद स्कूल जन अभियान

Edited By Vijay, Updated: 14 Jun, 2022 10:16 PM

aap launches selfie with school jan abhiyan

हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई सामने लाने के लिए आम आदमी पार्टी ने सैल्फी विद स्कूल जन-अभियान की शुरूआत की है। मंगलवार को आप प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर द्वारा एक वीडियो जारी करते अभियान की शुरूआत की गई।

शिमला (राक्टा): हिमाचल प्रदेश में शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई सामने लाने के लिए आम आदमी पार्टी ने सैल्फी विद स्कूल जन-अभियान की शुरूआत की है। मंगलवार को आप प्रदेशाध्यक्ष सुरजीत ठाकुर द्वारा एक वीडियो जारी करते अभियान की शुरूआत की गई। मंगलवार को शिमला में पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए आप के प्रदेश प्रवक्ता गौरव शर्मा ने कहा कि इस अभियान के तहत आम जनता अपने आसपास के स्कूलों के साथ सैल्फी लें और शिक्षा की बेहतरी के लिए क्या उनके विचार हैं, क्या उनके स्कूल की हालत है उस पर एक छोटा सा एक वीडियो बनाकर व्हाट्सएप पर भेज सकते हैं। उन्होंने कहा कि वीडियो, हैश टैग के साथ पोस्ट करें। इसके साथ ही पार्टी ने एक व्हाट्सएप नंबर भी लांच किया है, जिस पर वीडियो को सांझा किया जा सकता है। 

स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव काे उजागर कर रही आप 
गौरव शर्मा ने कहा कि प्रदेश के स्कूलों में मूलभूत सुविधाओं के अभाव का आप लगातार उजागर कर रही है। इसके साथ ही प्रदेश की शिक्षा व्यवस्था में एक बड़ा बदलाव लाने के लिए दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जनसंवाद कर रहे हैं। हाल ही में केजरीवाल हमीरपुर आए और उन्होंने शिक्षकों और बच्चों के अभिभावकों से जनसंवाद कर जाना कि किस तरीके की शिक्षा हिमाचल में दी जा रही है। 

शिक्षा की बदतर हालत के लिए भाजपा-कांग्रेस जिम्मेदार 
गौरव शर्मा ने कहा कि अब शिक्षा व्यवस्था का मुद्दा राजनीति का नहीं बल्कि प्रदेश के भविष्य से जुड़ा हुआ है। शिक्षा के मुद्दे को लेकर आप जनता से जुड़ना चाहती है ताकि यह चुनावी मुद्दा बने और जनता अपने भविष्य को चुने। उन्होंने कहा कि भाजपा और कांग्रेस दोनों ने लंबे वर्षों तक प्रदेश में राज किया लेकिन शिक्षा के क्षेत्र में कुछ नहीं किया। उन्होंने प्रदेश की शिक्षा को बद से बदतर करार देते हुए इसके लिए भाजपा और कांग्रेस को जिम्मेदार ठहराया।

हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!