आम आदमी पार्टी प्रदेश में बढ़ाएगी अपना कुनबा, विधानसभा चुनाव में हर सीट पर लडे़गी चुनाव

Edited By prashant sharma, Updated: 12 Apr, 2021 01:30 PM

aam aadmi party will increase its clan in the state

आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। ये बात कांगड़ा चंबा लोकसभा प्रभारी रिटायर्ड कर्नल एनएस पठानिया ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही।

नूरपुर (संजीव महाजन) : आम आदमी पार्टी आगामी विधानसभा चुनावों में प्रदेश की सभी सीटों पर चुनाव लड़ने के साथ अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेगी। ये बात कांगड़ा चंबा लोकसभा प्रभारी रिटायर्ड कर्नल एनएस पठानिया ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कही। पठानिया ने कहा कि नगर निगम चुनावों में भी आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशी दिए थे। उन्होंने कहा कि भले ही उनके प्रत्याशियों की जीत ना हुई हो लेकिन आप को 2000 मत मिलें है जिसके हिसाब से उनका मत प्रतिशत 1.7 फीसदी रहा। उन्होंने कहा कि अगर यही मत प्रतिशत विधानसभा चुनावों के तहत देखा जाए तो ये 6 से 7 फीसदी तक जाता है, इस लिहाज से ये आप की जीत है।

उन्होंने कहा कि आप प्रदेश में तीसरे मोर्चे के तौर पर बिल्कुल भी नहीं है बल्कि उनकी लड़ाई सत्ता में बैठी सरकार से है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश 70 हजार करोड़ रुपए के कर्ज तले दबा है, स्वास्थ्य सुविधाओं से लेकर प्रदेश में शिक्षा का स्तर गिरता जा रहा है। पठानिया ने कहा कि प्रदेश के लोगों को विधानसभा चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी के दिल्ली मॉडल के बारे में बताया जाएगा। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जिस तरह से मोहल्ला क्लिनिक बनाये गए हैं, लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने के साथ सरकारी स्कूलों का स्तर बढ़ाया गया है, लोगों को मुफ्त बिजली पानी की व्यवस्था की गई है, वैसी ही व्यवस्था प्रदेश के लोगों को भी दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि आप प्राथमिक तौर पर अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करेगी और हर बूथ से कार्यकर्ताओं की टीम अपने साथ जोड़ेगी।
 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!