चंबा में पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे का एक बड़ा हिस्सा रावी नदी में धंसा, यातायात पूरी तरह ठप

Edited By Jyoti M, Updated: 13 Apr, 2026 03:19 PM

a large section of the highway in chamba has collapsed into the ravi river

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सुल्तानपुर हेलीपैड के पास पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे का एक बड़ा हिस्सा रावी नदी में समा गया है। पहाड़ी दरकने और भारी भूस्खलन के कारण सड़क के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में सुल्तानपुर हेलीपैड के पास पठानकोट-चंबा नेशनल हाईवे का एक बड़ा हिस्सा रावी नदी में समा गया है। पहाड़ी दरकने और भारी भूस्खलन के कारण सड़क के बीचों-बीच एक गहरा गड्ढा बन गया है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया है।

सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पूरी तरह सील

शुरुआत में खतरा होने के बावजूद कई दोपहिया वाहन चालक अपनी जान जोखिम में डालकर वहां से गुजर रहे थे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए नेशनल हाईवे (NH) प्राधिकरण ने अब मार्ग के दोनों ओर भारी मात्रा में मिट्टी डालकर इसे पूरी तरह बंद कर दिया है। प्राधिकरण के अधिकारियों ने मौके का मुआयना कर सुरक्षा कारणों से यह सख्त कदम उठाया है।

वैकल्पिक मार्ग और यातायात की स्थिति

जब तक हाईवे की मरम्मत का काम पूरा नहीं होता, तब तक वाहनों की आवाजाही के लिए रूट बदल दिया गया है। सभी वाहन अब चंबा कॉलेज से खजियार चौक होकर गुजर रहे हैं। चूंकि वैकल्पिक मार्ग काफी तंग (सकरा) है, इसलिए वहां अक्सर जाम की स्थिति बन रही है। यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए खजियार चौक पर पुलिस बल तैनात किया गया है।

मरम्मत में लगेगा समय

एनएच चंबा के सहायक अभियंता वीरेंद्र ठाकुर के अनुसार, भूस्खलन काफी भारी था और वहां की भौगोलिक परिस्थितियाँ चुनौतीपूर्ण हैं। सड़क को सहारा देने के लिए सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाना है, जिसमें काफी समय लग सकता है। जब तक यह कार्य पूरा नहीं हो जाता, तब तक इस मार्ग पर यातायात पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!