पांवटा में सामने आया ठगी का बड़ा मामला, FD व RD की आड़ में लगाया करोड़ों का चूना

Edited By Simpy Khanna, Updated: 21 Jan, 2020 10:04 AM

a big case of swindle surfaced in paonta

गुरु की नगरी पांवटा साहिब में एक कंपनी के संचालकों द्वारा लोगों के साथ 5 करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक से मिला। ठगी के इस मामले को लेकर पीड़ितों ने बताया कि 2013 में...

पांवटा (सतीश) : गुरु की नगरी पांवटा साहिब में एक कंपनी के संचालकों द्वारा लोगों के साथ 5 करोड़ की ठगी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल मामले को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक से मिला। ठगी के इस मामले को लेकर पीड़ितों ने बताया कि 2013 में सहारनपुर के रहने वाले सूरज पुंडीर ने रेज फील्ड बिजनेस एंटरप्राइसिस लिमिटेड(RFBE) के बारे में उन्हें बताया था और रविन्द्र कुमार को बतौर डीजीएम मिलवाया गया था।

शुरुआती दौर में कंपनी ने लोगों का भरोसा जीतने के लिए बहुत अच्छा काम किया। वर्ष 2017 में हिमाचल से ही रजिस्टर्ड एक नई कंपनी बना दी गई। अक्तूबर 2018 तक जिन लोगों की मैच्योरिटी हुई थी, उनकी अदायगी कर दी गई, लेकिन इसके बाद झूठे प्रलोभन देकर भुगतान को टाला जाने लगा। कंपनी के द्वारा स्कीम के तहत आरडी व एफडी के माध्यम से पैसा लिया जाता था, जिसका निवेश रियल एस्टेट में करने की बात बताई गई थी। पीडि़तों के मुताबिक उन्हें कंपनी की बड़ी-बड़ी संपत्तियों को दिखाया गया। इसमें आगरा के एक स्कूल को भी दर्शाया गया था।

आरोप यह भी है कि आरोपियों ने लोगों के धन का उपयोग अपने इस्तेमाल के लिए किया। पीडि़तों की मानें तो कंपनी ने इन लोगों के साथ लगभग 5 करोड़ का गबन किया है। इसके बाद से सैंकड़ों लोग ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। फिलहाल मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है परंतु मीडिया से पूरे मामले को लेकर पुलिस ने दूरी बना रही है जिला पुलिस अधीक्षक अजय कृष्ण शर्मा ने इस पूरे मामले पर कैमरे के सामने आने से साफ मना कर दिया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!