परमिट लेकर कार में चंडीगढ़ से लौट रहे 2 युवक चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 30 May, 2020 06:09 PM

2 youth arrested with heroin

परमिट लेकर कार में चंडीगढ़ से लौटे 2 युवकों को मैहतपुर में पुलिस ने नाके के दौरान चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस नाका देखकर दोनों घबरा गए और उनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 2.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है।

ऊना (विशाल): परमिट लेकर कार में चंडीगढ़ से लौटे 2 युवकों को मैहतपुर में पुलिस ने नाके के दौरान चिट्टे (हैरोइन) के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस नाका देखकर दोनों घबरा गए और उनकी तलाशी लेने पर पुलिस ने उनके पास से 2.53 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और कार को कब्जे में ले लिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक कार में चंडीगढ़ से वापस आ रहे थे तो मैहतपुर पुलिस चौकी के पास पुलिस टीम ने कार को चैकिंग के लिए रोका। कार में ऊना शहर और अप्पर देहलां निवासी दोनों युवक सवार थे। इनके पास से पुलिस ने चिट्टा बरामद किया। एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और दोनों युवकों को गिरफ्तार कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!