कांगड़ा में कोरोना के 12 नए मामले, 29 मरीज हुए स्वस्थ

Edited By Vijay, Updated: 17 Jan, 2021 09:56 PM

12 new corona cases in kangra

जिला कांगड़ा में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 12 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को पीटीसी डरोह का 6 साल का बच्चा, नगरोटा बगवां के 93, 69 व 41 वर्षीय व्यक्ति, डोग दरकाटा की 38...

धर्मशाला (तनुज): जिला कांगड़ा में रविवार को कोरोना संक्रमित मरीजों के 12 नए मामले सामने आए हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कांगड़ा डॉ. गुरदर्शन गुप्ता ने बताया कि रविवार को पीटीसी डरोह का 6 साल का बच्चा, नगरोटा बगवां के 93, 69 व 41 वर्षीय व्यक्ति, डोग दरकाटा की 38 वर्षीय महिला, आईटीआई शाहपुर के 39 वर्षीय व्यक्ति, मोइन के 65 वर्षीय व्यक्ति व 60 वर्षीय महिला और 19 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं।

इसके अलावा भनाला के 36 वर्षीय व्यक्ति, धर्मशाला दाड़ी के 80 वर्षीय व्यक्ति और कदेड़ खुंडियां के 46 वर्षीय व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। वहीं 29 मरीज जिला में स्वस्थ भी हुए हैं। जिला में अब तक कोरोना के कुल 8101 मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें से 159 मामले एक्टिव हैं। वहीं 7742 लोगों ने कोरोना से जंग जीत ली है जबकि 198 की मौत हो चुकी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!