अब अमृतसर से भोटा तक बनेगा NH 503A

Edited By Updated: 28 Feb, 2016 12:41 PM

government amritsar

हिमाचल प्रदेश में केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को घोषित नैशनल हाईवे ऊना, बसोली से बड़सर भोटा का निर्माण करवाने की विभाग ...

बंगाणा: हिमाचल प्रदेश में केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को घोषित नैशनल हाईवे ऊना, बसोली से बड़सर भोटा का निर्माण करवाने की विभाग द्वारा कवायद शुरू कर दी गई है। विभागीय जानकारी के मुताबिक नए नैशनल हाईवे का नाम एन.एच. 503ए रखा गया है। यह एन.एच. अमृतसर के एन.एच.-03 से शुरू होगा और एन.एच.-103 के साथ भोटा में जाकर मिलेगा। इस एन.एच. का रूट अमृतसर से शुरू होकर मेहता, हरगोबिंदपुर, टांडा, होशियारपुर, बनखंडी, ऊना, बसोली, बड़सर व सलौनी होकर भोटा में पहुंच कर शिमला से धर्मशाला हाईवे के साथ लिंक होगा।

जानकारी के मुताबिक 31 अगस्त, 2015 को केन्द्र सरकार द्वारा प्रदेश को 3 नैशनल हाईवे स्वीकृत किए गए थे। लोक निर्माण विभाग के इंजीनियर इन चीफ शिमला द्वारा 30 दिसम्बर, 2015 को नैशनल हाईवे शाहपुर के अधीक्षण अभियंता को उक्त प्रक्रिया के संबंध में एक पत्र भेजा गया है, जिस पर शाहपुर सर्कल द्वारा हमीरपुर डिवीजन के एक्सियन को एक पत्र भेजकर नैशनल हाईवे के अधीन आने वाले रोड डिस्टैंस की रिपोर्ट भेजने को कहा गया है। बंगाणा के लोक निर्माण डिवीजन द्वारा अपने एरिया के रोड की डिस्टैंस रिपोर्ट तैयार करके एन.एच. डिवीजन हमीरपुर को प्रेषित कर दी गई है। ऐसे में नैशनल हाईवे की निर्माण प्रक्रिया के दौरान झील पर प्रस्तावित पुल बनने का रास्ता भी साफ हो जाएगा। भाखड़ा बांध बनने से कुटलैहड़ एरिया में प्राकृतिक झील बनने से लोगों को विस्थापित होना पड़ा था। झील बनने से लोग 2 भागों में बंट गए थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!