Edited By Swati Sharma, Updated: 15 Apr, 2026 11:24 AM

Solan News : हिमाचल के सोलन जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक शख्स की पहले बेरहमी से हत्या कर दी गई और फिर शव को खेतों में फेंक दिया गया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर...
Solan News : हिमाचल के सोलन जिले से एक दिल-दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पर एक शख्स की पहले बेरहमी से हत्या कर दी गई और फिर शव को खेतों में फेंक दिया गया। वहीं, इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर जांच शुरू कर दी है और फोरेंसिक टीम की मदद से अहम सुराग जुटाए जा रहे हैं।
उत्तर प्रदेश का निवासी था मृतक
जानकारी के अनुसार, घटना औद्योगिक क्षेत्र बद्दी के बिलांवाली लबाणा की बताई जा रही है, जहां मंगलवार को खेतों के बीच एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान ओमकार चौधरी पुत्र दिलावर सिंह, जिला बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। वहीं, स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती जांच में मृतक के सिर पर गंभीर चोटों के निशान पाए गए हैं, जिससे आशंका है कि हत्या कहीं और कर शव को यहां फेंका गया। बताया जा रहा है कि घटना से एक रात पहले उसका कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था, जिसे हत्या की संभावित वजह माना जा रहा है।
मामला दर्ज
पुलिस थाना बद्दी में मामला दर्ज कर लिया गया है। एसपी बद्दी विनोद धीमान ने घटनास्थल का दौरा कर जांच टीम को आवश्यक निर्देश दिए। मामले की वैज्ञानिक जांच के लिए फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से महत्वपूर्ण सुराग और साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
दो संदिग्धों की पहचान
एसपी विनोद कुमार ने बताया कि पुलिस ने इस हत्याकांड के संबंध में दो संदिग्धों की पहचान कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने दबिश देना शुरू कर दी है। एसपी ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें