Edited By Ekta, Updated: 10 Sep, 2019 12:55 PM
सोलन जिले में अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति का मर्डर कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत लखनपुरझीड़ा गांव में एक (35) व्यक्ति की हत्या की गई है। घटना मंगलवार की है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है और...
बद्दी (सोलन): सोलन जिले में अवैध संबंधों के चलते एक पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर अपने पति का मर्डर कर दिया। औद्योगिक क्षेत्र नालागढ़ के तहत लखनपुरझीड़ा गांव में एक (35) व्यक्ति की हत्या की गई है। घटना मंगलवार की है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार भूपेंद्र सिंह मंगलवार को भाई के साथ ट्रैक्टर टाली में सामान भरने गया था। बाद में जब घर लौटा तो घर के कमरे का दरवाजा बंद था। उसने बार-बार आवाज दी, लेकिन दरवाजा नहीं खोला गया तो उसने दरवाजा तोड़ दिया। इस दौरान उसने देखा कि अंदर उसकी पत्नी और उसका प्रेमी दोनों ही आपत्तिजनक स्थिति में थे। जब उन दोनों ने भूपेंद्र सिंह को देखा तो उनके होश उड़ गए।
उन्होंने अपने आपको बचाने के लिए भूपेंद्र सिंह की तेजधार हथियार से हत्या कर दी। जब उसने परिवार के लोगों को आवाज लगाई तो उन्होंने नालागढ़ अस्पताल में फोन करके 108 एंबुलेंस को भी बुलाया, लेकिन भूपेंद्र सिंह ने एंबुलेंस पहुंचने से पहले ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालागढ़ के सिविल अस्पताल में रखवा दिया है।