हिमाचल में तूफान व ओलावृष्टि की चेतावनी, 8 जिलों के लिए अलर्ट जारी

Edited By Vijay, Updated: 10 Apr, 2021 08:55 PM

warning of storm and hail in himachal

हिमाचल में सोमवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी दी है, ऐसे में प्रदेश के किसानों व बागवानों पर संकट के बाद मंडरा सकते हैं। एक तो सूखे के कारण प्रदेश में किसान-बागवान परेशान हैं, वहीं अब ओलावृष्टि की चेतावनी...

शिमला (राजेश): हिमाचल में सोमवार से एक बार फिर मौसम बिगड़ेगा। मौसम विभाग ने बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी दी है, ऐसे में प्रदेश के किसानों व बागवानों पर संकट के बाद मंडरा सकते हैं। एक तो सूखे के कारण प्रदेश में किसान-बागवान परेशान हैं, वहीं अब ओलावृष्टि की चेतावनी बागवानों के लिए चिंता का कारण बन सकती है। बीते 3-4 दिनों से मौसम साफ बना हुआ था। प्रदेश का तापमान भी बढ़ने लगा था। मैदानी व मध्यम इलाकों में तो गर्मी का एहसास हो चला था। मौसम विभाग ने प्रदेश के 8 जिलों में तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। इसमें प्रदेश के मध्यम एवं ऊपरी इलाकों के जिले शामिल हैं। इनमें किन्नौर, लाहौल-स्पीति, शिमला, मंडी, कुल्लू, सिरमौर, चम्बा और सोलन जिला शामिल हैं। मौसम विभाग के निदेशक डाॅ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण प्रदेश में अभी कुछ दिन मौसम खराब रहेगा। प्रदेश के मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं जबकि निचले क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। 14 अप्रैल तक प्रदेश के मध्यम एवं उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में मौसम खराब रहेगा। इसके बाद प्रदेश में धूप खिलने के आसार हैं।

किसान-बागवानों की सूखे की समस्या नहीं हुई समाप्त 

पिछले कई दिनों से प्रदेश में हल्की बारिश का दौर चला हुआ है। इससे किसानों व बागवानों को सूखे से हल्की सी राहत तो जरूर मिली है लेकिन अभी सूखे की समस्या समाप्त नहीं हुई है। ऐसे में किसानों-बागवानों को उम्मीद है कि आने वाले दिनों में अगर बारिश होती है तो फिर किसानों-बागवानों को राहत मिल सकती है, बशर्ते कि इस दौरान ओलावृष्टि न हो। शनिवार को भी राजधानी शिमला सहित प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ  बना रहा। मौसम साफ  रहने से अधिकतम तापमान में 2 डिग्री तक का उछाल आया है। इसके कारण अधिकतम तापमान सामान्य से 2 डिग्री अधिक रहा। प्रदेश में सबसे अधिक तापमान ऊना जिले में दर्ज किया गया। यहां का अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री रहा।

कहां कितना तापमान

शनिवार को शिमला में 24.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, वहीं सोलन 31.6 डिग्री, ऊना 34.8 डिग्री, बिलासपुर 34.5 डिग्री, हमीरपुर 32.3 डिग्री, मंडी 33.2 डिग्री व धर्मशाला में 26.6 डिग्री दर्ज किया गया।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!