हिमाचल में 2 दिन भारी ओलावृष्टि की चेतावनी, यैलो व ऑरैंज अलर्ट जारी

Edited By Vijay, Updated: 25 Feb, 2020 09:18 PM

warning of heavy hailstrom in himachal for 2 days

हिमाचल में मौसम खराब बना हुआ है और पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी बर्फ बारी का दौर जारी है, ऐसे में प्रदेश के लोगों को ठिठुरन से फिलहाल निजात नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में 28 व 29 फ रवरी को भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है।

शिमला (ब्यूरो): हिमाचल में मौसम खराब बना हुआ है और पर्वतीय क्षेत्रों में अब भी बर्फ बारी का दौर जारी है, ऐसे में प्रदेश के लोगों को ठिठुरन से फिलहाल निजात नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने प्रदेश में 28 व 29 फ रवरी को भारी ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने मंगलवार को जारी बुलेटिन में प्रदेश के 10 जिलों में बिजली कड़क ने के साथ व्यापक ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। 28 फरवरी के लिए यैलो तथा 29 फरवरी को ऑरैंज अलर्ट रहेगा।

मौसम विज्ञान केंद्र केनिदेशक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि प्रदेश के मैदानी क्षेत्रों में ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और कांगड़ा और मध्य पर्वतीय क्षेत्रों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू और चम्बा के लिए यैलो व ऑरैंज अलर्ट जारी किया है। उन्होंने कहा कि पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पर्वतीय इलाकों में अगले 24 घंटों में भी वर्षा व हिमपात की संभावना है। 2 मार्च तक राज्य के ज्यादातर हिस्सों में मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान तापमान में कमी आने से ठंड का असर बना रहेगा।  उधर, हमीरपुर व कांगड़ा जिलों में मंगलवार को भी तेज ओलावृष्टि हुई। इससे गेंहू की फसल को नुक्सान पहुंचा है। राजधानी शिमला में बाद दोपहर आसमान बादलों से घिर गया।

बीते 24 घंटों के दौरान धर्मपुर में 20, कसौली में 7, बिजाई में 4 व शिमला में 3 मिलीमीटर बारिश हुई। लाहौल-स्पीति में मंगलवार को न्यूनतम तापमान -8 डिग्री सैल्सियस रिकॉर्ड हुआ और यह राज्य का सबसे ठंडा स्थल रहा। इसके अलावा किन्नौर के कल्पा में -1 डिग्री, मनाली में शून्य, कुफ री में 2, शिमला में 4.7, डल्हौजी में 5.2, भुंतर में 5.3, सोलन में 5.6, चम्बा में 5.8, पालमपुर में 6, धर्मशाला में 7.8, ऊना में 8, बिलासपुर में 9.5, हमीरपुर में 9.8, मंडी में 11.2 और नाहन में 12.6 डिग्री सैल्सियस रहा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!