Una: ट्रक का तिरपाल खोलते ही लगा करंट, मौत

Edited By Kuldeep, Updated: 19 Aug, 2024 06:44 PM

una truck driver death

थाना अम्ब के तहत हमीरपुर रोड पर बिजली की तारों की चपेट में आए ड्राइवर की दुखद मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ड्राइवर ट्रक की तिरपाल खोल रहा था।

ऊना (सुरेन्द्र): थाना अम्ब के तहत हमीरपुर रोड पर बिजली की तारों की चपेट में आए ड्राइवर की दुखद मौत हो गई। हादसा तब हुआ जब ड्राइवर ट्रक की तिरपाल खोल रहा था। मिली जानकारी के अनुसार शाम करीब साढ़े 4.30 बजे सुरेश कुमार (58) पुत्र दित्तू राम गांव घुघाण तहसील व जिला हमीरपुर जो अपने ट्रक (नंबर HP-11B-1083) को ढाबा पतेहड के ऊपर खड़ा करके ट्रक का तिरपाल खोल रहा था तभी बिजली की तारों की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!