कुल्लू में चोर सक्रिय: पार्किंग से जीप की बैटरी ले उड़े चोर

Edited By Jyoti M, Updated: 28 Mar, 2026 12:52 PM

thieves active in kullu jeep battery stolen from parking lot

जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार स्थित पार्किंग में चोरी का एक ताजा मामला सामने आया है। बीती रात अज्ञात शातिरों ने पार्किंग में खड़ी एक जीप को अपना निशाना बनाया और उसकी बैटरी चुराकर रफूचक्कर हो गए। ​

​कुल्लू (संजीव जैन)। जिला मुख्यालय कुल्लू के अखाड़ा बाजार स्थित पार्किंग में चोरी का एक ताजा मामला सामने आया है। बीती रात अज्ञात शातिरों ने पार्किंग में खड़ी एक जीप को अपना निशाना बनाया और उसकी बैटरी चुराकर रफूचक्कर हो गए। ​

मिली जानकारी के अनुसार, जीप मालिक ने अपनी गाड़ी जीप को हर रोज की तरह अखाड़ा बाजार की पार्किंग में खड़ा किया था। आज सुबह जब चालक गाड़ी स्टार्ट करने पहुँचा, तो उसे बोनट के साथ छेड़छाड़ का अहसास हुआ। जाँच करने पर पता चला कि गाड़ी की कीमती बैटरी गायब थी।

स्थानीय लोगों में रोष 

​इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों में सुरक्षा को लेकर काफी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि पार्किंग जैसे सार्वजनिक स्थानों पर सीसीटीवी कैमरों की कमी का चोर फायदा उठा रहे हैं।

रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की सख्त जरूरत है। ​अखाड़ा बाजार जैसे व्यस्त क्षेत्र में इस तरह की घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है। चोरी की इस वारदात से क्षेत्र के अन्य वाहन मालिकों में भी डर का माहौल है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!