अनलॉक के पहले चरण में शुरू हुई ऊना के लिए जनशताब्दी

Edited By prashant sharma, Updated: 02 Jun, 2020 12:13 PM

the centenary for una started in the first phase of unlock

ऊना रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात नई दिल्ली से चलकर ऊना पहुंचने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी करीब 71 दिन बाद लौटी।

ऊना (अमित शर्मा) : ऊना रेलवे स्टेशन पर सोमवार रात नई दिल्ली से चलकर ऊना पहुंचने वाली जनशताब्दी एक्सप्रेस गाड़ी करीब 71 दिन बाद लौटी। यह गाड़ी लगभग 200 हिमाचली लोगों को नई दिल्ली सहित हरियाणा और पंजाब से ऊना लेकर आई है। इसके साथ ही ऊना रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी का नियमित आवागमन शुरू हो गया है। मंगलवार सुबह अपने निर्धारित समय 5 बजे ऊना रेलवे स्टेशन से जनशताब्दी एक्सप्रेस करीब 298 लोगों को लेकर नई दिल्ली के लिए रवाना हुई। 

लॉकडाउन के चलते देशभर की रेल सेवाओं के साथ जनशताब्दी एवं ऊना आने वाली अन्य रेल सेवाओं को रद्द कर दिया गया था। वहीं अब हिमाचल की एकमात्र ब्रॉडगेज लाइन पर लॉकडाउन के पांचवे चरण में दोबारा रेल सेवाओं का आगाज कर दिया गया है। इससे पूर्व सोमवार डीसी ऊना संदीप कुमार की अगुवाई में प्रशासनिक अमले ने जन शताब्दी का ऊना रेलवे स्टेशन पर स्वागत किया। इसके साथ ही ऊना पहुंचे सभी यात्रियों को सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग, भोजन और पानी आदि की व्यवस्था पहले पहुंची विशेष रेलगाड़ियों में सफर कर रहे लोगों की तरह ही की गई थी।
PunjabKesari
ऊना रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य तक जाने के लिए जहां कुछ लोगों ने निजी साधनों का प्रयोग किया। वहीं अन्य लोगों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बसों से उनके गृह जिलों को भेजा गया। जिसके लिए एचआरटीसी के तीन रूट विशेष रूप से चलाए गए इनमें से पहला रूट ऊना से कांगड़ा वाया देहरा, दूसरा रूट ऊना से मंडी वाया बिलासपुर एवं तीसरा रुट ऊना से हमीरपुर वाया नादौन होते हुए रवाना किया। जबकि हमीरपुर से वापसी पर यह बस बड़सर होते हुए ऊना लौटी। रेल सेवा शुरू होने से सैकड़ों यात्रियों ने राहत की सांस ली है। लॉकडाउन के चलते जहां कुछ हिमाचली दिल्ली सहित अन्य राज्यों में फंसे थे। दिल्ली से ऊना आई जनशताब्दी ट्रेन में पहुंचे यात्रियों ने सरकार का आभार जताया वहीं घर वापिसी पर खुशी भी व्यक्त की। 

वहीं लॉकडाउन के बीच बाहरी राज्यों के कई लोग हिमाचल के कुछ जिलों में फंसे हुए थे और कई लोग अपने काम धंधे को छोड़ हिमाचल पहुंचे हुए थे। जिन्हें रेल सेवा शुरू होने से मंगलवार सुबह ऊना से दिल्ली के लिए रवाना हुए रेलगाड़ी में अपने घर, कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठानों तक पहुंचने में सुविधा मिली। वहीं डीसी ऊना ने बताया कि जनशताब्दी रोजाना दिल्ली से ऊना पहुंचेगी और ऊना से दिल्ली जाएगी। डीसी ऊना ने बताया रात्रि दिल्ली से ऊना पहुंचने पर यात्रियों को सेनेटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग और खाने के पैकेट दिए जाएंगे। वहीं तीन रुट पर निगम की बसें उपलब्ध करवाई जाएगी जिसका किराया यात्रियों को स्वयं देना होगा। ऊना से ट्रेन में जाने वाले यात्रियों की भी थर्मल स्क्रीनिंग के अलावा खाना उपलब्ध करवाया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!