कुल्लू में टेलर की बदतमीजी पर भारी हंगामा, कपड़ों का नाप देने गई युवती से किया अभद्र व्यवहार

Edited By Jyoti M, Updated: 10 Apr, 2026 11:55 AM

tailor behaves indecently towards young woman in kullu

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक टेलर द्वारा युवती के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और स्थानीय संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

हिमाचल डेस्क। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू में एक टेलर द्वारा युवती के साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार करने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव व्याप्त है और स्थानीय संगठनों ने आरोपी के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराया है।

क्या है पूरा मामला?

मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना कुल्लू में एक दुकान की है। एक युवती अपनी शादी के कपड़ों का नाप देने के लिए दुकान पर गई थी। आरोप है कि नाप लेने के दौरान दुकानदार ने युवती के साथ बेहद आपत्तिजनक और अशोभनीय बातचीत की। युवती का कहना है कि कपड़ों की फिटिंग और शारीरिक बनावट को लेकर की गई टिप्पणियों से वह काफी असहज हो गई और वहां से लौट आई।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

घटना की जानकारी मिलने के बाद पीड़िता के परिवार की महिलाएं टेलर की दुकान पर पहुंचीं और उससे जवाब मांगा। इस दौरान वहां काफी बहस हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिलाएं दुकानदार को उसके व्यवहार के लिए कड़ी फटकार लगाती नजर आ रही हैं।

दुकान खाली करने का अल्टीमेटम

इस मामले ने तूल पकड़ लिया है और स्थानीय लोगों के साथ-साथ विभिन्न संगठनों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों का कहना है कि इस दुकानदार के खिलाफ पहले भी इस तरह की शिकायतें आ चुकी हैं। प्रदर्शनकारियों ने आरोपी दुकानदार को जल्द से जल्द दुकान खाली करने का अल्टीमेटम दिया है।

विहिप ने की कार्रवाई की मांग

विश्व हिंदू परिषद (विहिप) ने इस घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है। संगठन के नेता सुनील आर्य ने कहा कि महिलाओं के सम्मान के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर रोक लग सके।

प्रशासन की स्थिति

घटना के बाद से बाजार क्षेत्र में सुरक्षा और तनाव को देखते हुए स्थिति पर नजर रखी जा रही है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं और उचित कानूनी कदम उठाने की तैयारी में हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!