उपमुख्यमंत्री ने टाहलीवाल में प्रभावितों से मिलकर बांटा दुख

Edited By Kuldeep, Updated: 08 Apr, 2024 09:20 PM

tahliwal deputy chief minister affected help

उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को टाहलीवाल का दौरा कर तेल से भरा टैंकर पलटने से हुए नुक्सान का जायजा लिया और प्रभावित दुकानदारों से मिले और उनका दुख बांटा। उन्होंने प्रभावितों को हर तरह से मदद का भरोसा दिया।

टाहलीवाल (गौतम): उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने सोमवार को टाहलीवाल का दौरा कर तेल से भरा टैंकर पलटने से हुए नुक्सान का जायजा लिया और प्रभावित दुकानदारों से मिले और उनका दुख बांटा। उन्होंने प्रभावितों को हर तरह से मदद का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में हिमाचल सरकार उनके साथ खड़ी है। उपमुख्यमंत्री ने हादसे में एक व्यक्ति की मृत्यु पर शोक जताया तथा ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति की प्रार्थना की। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए ऊना अस्पताल प्रबंधन को उनकी बेहतर देखभाल के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने प्रशासन द्वारा कार्यान्वित राहत कार्यों की जानकारी भी ली।

गौरतलब है कि रविवार को टाहलीवाल चौक पर तेल से भरा एक टैंकर सड़क में पलटने से उसमें भीषण आग लग गई थी। टैंकर की चपेट में आने से 1 स्कूटी सवार की मृत्यु हो गई थीए जबकि 8 लोग घायल हुए हैं। आग की जद्द में आने से करीब 15 दुकानों और वाहनों को नुक्सान हुआ है। दुर्घटना प्रभावितों को प्रशासन ने फौरी राहत प्रदान कर दी है। घायलों का इलाज क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में चल रहा है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!