सुंदरनगर के भोजपुर बाजार में शाॅर्ट सर्किट से 2 दुकानों में लगी आग, लाखों का नुक्सान

Edited By Kuldeep, Updated: 01 Jul, 2024 06:50 PM

sundarnagar bhojpur market short circuit fire

सुंदरनगर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र भोजपुर बाजार में गत रात आग लगने से 2 दुकानों को क्षति हुई। बताया गया है कि शाॅर्ट सर्किट की वजह से इंद्र इलैक्ट्रिकल इंपोरियम की दुकान सहित स्टोर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।

सुंदरनगर (सोनी): सुंदरनगर के प्रमुख व्यापारिक केंद्र भोजपुर बाजार में गत रात आग लगने से 2 दुकानों को क्षति हुई। बताया गया है कि शाॅर्ट सर्किट की वजह से इंद्र इलैक्ट्रिकल इंपोरियम की दुकान सहित स्टोर की दुकान में आग लगने से लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है। बीबीएमबी फायर सर्विस के अग्निशमन दस्ते ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया नहीं तो बाजार में अन्य दुकानें भी आग की चपेट आ सकती थी। बताया जा रहा है कि भोजपुर बाजार की सड़क किनारे बेतरतीब पार्क की गई गाड़ियों के कारण दमकल टीम को घटनास्थल पर पहुंचने में परेशानी झेलनी पड़ी। घटना में इंद्र इलैक्ट्रिकल इंपोरियम का करीब 15 लाख रुपए तथा स्टोर का करीब 2.5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। प्रशासन द्वारा फौरी राहत के रूप में प्रभावित इंद्र कुमार को 10 हजार की राहत राशि प्रदान की गई है। उधर, व्यापार मंडल सुंदरनगर के प्रधान प्रवीण अग्रवाल ने प्रशासन व पुलिस अधिकारियों से आग्रह किया है कि भोजपुर बाजार में ट्रैफिक की वन-वे प्रणाली को कड़ाई से लागू किया जाए तथा बाजार में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग पर रोक लगाई जाए, ताकि आपातस्थिति में फायर ब्रिगेड की गाड़ी इत्यादि को परेशानी न हो।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

 

 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!