24 विचाराधीन कैदी कोरोना पॉजिटिव

Edited By Kuldeep, Updated: 28 Dec, 2020 11:08 PM

solan prisoner corona positive

सोलन की उप कारागार में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। यहां एक कैदी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जब जेल प्रशासन ने अन्य विचाराधीन कैदियों के कोरोना टैस्ट करवाए तो 24 विचाराधीन कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि इससे पहले भी 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए...

सोलन (अमित): सोलन की उप कारागार में कोरोना का बड़ा विस्फोट हुआ है। यहां एक कैदी के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद जब जेल प्रशासन ने अन्य विचाराधीन कैदियों के कोरोना टैस्ट करवाए तो 24 विचाराधीन कैदी पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि इससे पहले भी 6 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। कारागार में अब तक कुल 30 लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। विचाराधीन कैदियों के संक्रमित पाए जाने के बाद जेल प्रशासन स्टाफ का भी कोरोना टैस्ट करवाया जा रहा है। सहायक आयुक्त भानु गुप्ता ने बताया कि शुरू में एक कैदी कोरोना पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद एहतियात के तौर पर अन्य विचाराधीन कैदियों के टैस्ट करवाए गए तो उनमें से 30 लोग अब तक पॉजिटिव पाए जा चुके हैं। इनमें 24 लोग रविवार शाम को पॉजिटिव आए हैं। अब एहतियात के तौर पर जेल में तैनात कर्मचारियों के भी टैस्ट करवाए जा रहे हैं।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!