Solan: एनपीपीए ने 37 दवाओं के खुदरा मूल्य किए निर्धारित

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Dec, 2025 07:28 PM

solan 37 medicines price fixed

राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 37 दवाओं के खुदरा मूल्य निर्धारित किए हैं। जिन दवाओं के मूल्य निर्धारित किए गए हैं उनमें एंटीबायोटिक, दर्द, शूगर व विटामिन सहित कई दवाएं शामिल हैं।

सोलन (पाल): राष्ट्रीय औषध मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (एनपीपीए) ने 37 दवाओं के खुदरा मूल्य निर्धारित किए हैं। जिन दवाओं के मूल्य निर्धारित किए गए हैं उनमें एंटीबायोटिक, दर्द, शूगर व विटामिन सहित कई दवाएं शामिल हैं। एनपीपीए ने इसको लेकर अधिसूचना भी जारी की है। जिन दवाओं के खुदरा मूल्य निर्धारित किए गए है उनमें एसीक्लोफनाक और पैरासिटामोल 5.46 रुपए प्रति गोली, एल्बेंडाजोल और आइवरमेक्मिटन सस्पैंशन 1.39 रुपए प्रति एक मिली.. एटोरवास्टेटिन और एजेटीमीवी 36.12 रुपए प्रति गोली, बिलास्टीन और मोंटेलुकास्ट 22.79 रुपए प्रति गोली, बिसोप्रोलोल फ्यूमरेट और टेल्मिसार्टन 10.50 रुपए प्रति गोली, कैल्शियम एस्पार्टेट कैल्शियम ओरोटेट कैल्सिट्रायोल मिनरल एवं विटामिन 17.78 रुपए प्रति गोली, कोलेकैल्सीफेरोल विटामिन डी 3 ओरल सॉल्यूशन 15.60 रुपए प्रति मिली, डेक्सट्रोमैथॉर्फन हाइड्रोब्रोमाइड, फेनाइलएफिन, हाइड्रोक्लोराइड एवं क्लोरफेनिरामीन मैलेट सिरप 0.98 पैसे प्रति 1 मिली.. लेवोसेटिरिजिन डाइहाइड्रोक्लोराइड और मोंटेलुकास्ट सोडियम सिरप 1.67 रुपए प्रति 1 मिली.. मेफेनैमिक एसिड और पैरासिटामोल ओरल संस्पैशन 1 मि.ली.. मेफेनैमिक एसिड और पैरासिटामोल 0.77 पैसे प्रति गोली, मायो-इनोसिटोल और मैटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड प्रति गोली, मोक्सीफ्लॉक्सासिन हाइड्रोक्लोराइड और केटोरोलैक ट्रोमेथामाइन ओफ्थल्मिक 23.59 रुपए प्रति एक मि.ली.. मेरोपेन और सल्बैक्टम इंजैक्शन 1500 रुपए शिशी, मल्टीपल इलैक्ट्रोलाइट्स और 5 फीसदी डेक्सट्रोज इंजैक्शन टाइप-1 133.97 रुपए प्रति 500 मि.ली.. पैरासिटामोल, फे नाइलएफिनहाइड्रोक्लोराइड और क्लोरफे सनरामीन 5.34 रुपए प्रति गोली, पोविडोम आयोडीन और मेट्रोनिडाजोल 4 रुपए प्रति गोली, ट्रॉपिकामाइड फेनाइलएफिन हाइड्रोक्लोराइड और लिडोकेन इंजैक्शन 124 रुपए प्रति 1 मिली शीशी, विटामिन डी. 3 नैनी सिरप 15.60 रुपए मिली, ग्लाइकोपायरोनियम, फॉर्मोटेरोल फ्यूमरेट ओर बुडेसोनाइड इनहेलेशन सस्पैशन 49 रुपए प्रति एक मिली.. सिटाग्लिप्टिन, ग्लिक्लाजाइड और मेटफॉर्मिन हाइड्रोक्लोराइड 22.91 रुपए प्रति गोली व पैरासिटामोल और क्लोरफेनिरामीन 6.80 रुपए प्रति गोली कीमत निर्धारित की है। एनपीए के उपनिदेशक महावीर जैन ने बताया कि दवाओं की निर्धारित खुदरा मूल्य की अधिसूचना भी जारी कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!