नशे के खिलाफ STF का बड़ा एक्शन, चरस के साथ धरा तस्कर, अफीम की खेती का किया भंडाफोड़

Edited By Vijay, Updated: 16 Apr, 2026 10:47 PM

smuggler caught with hashish opium cultivation busted

नशे के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान को गति देते हुए स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीमों ने मंडी जिले में 2 अलग-अलग मामलों बड़ी कार्रवाई की है।

​कुल्लू (संजीव): ​​नशे के खिलाफ चलाए जा रहे कड़े अभियान को गति देते हुए स्पैशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) कुल्लू की टीमों ने मंडी जिले में 2 अलग-अलग मामलों बड़ी कार्रवाई की है। एक तरफ जहां टीम ने युवक से 639 ग्राम चरस बरामद की, वहीं दूसरी तरफ अवैध रूप से उगाई गई अफीम की खेती को भी नष्ट कर दिया है।

बिंद्रावणी में 639 ग्राम चरस के साथ धरा युवक
एसटीएफ कुल्लू की एक टीम ने मंडी के बिंद्रावणी में वाहनों की सघन चैकिंग के दौरान पंडोह की तरफ से पैदल आ रहे एक युवक को संदिग्ध गतिविधियों के चलते रोका। तलाशी लेने पर उसके बैग से 639 ग्राम चरस बरामद हुई। गिरफ्तार युवक की पहचान आयुष (20) पुत्र सुरेंद्र कुमार, निवासी जिया (पालमपुर), जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ पुलिस थाना सदर मंडी में एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पधर में अफीम के 1895 पौधे किए नष्ट
दूसरी ओर, कुल्लू की एक अन्य टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस थाना पधर के अंतर्गत गांव बल्ह में दबिश दी। वहां निजी भूमि पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। टीम ने मौके पर अफीम के 1895 पौधे बरामद किए, जिन्हें तुरंत प्रभाव से नष्ट कर दिया गया। इस संबंध में थाना पधर में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जमीन की राजस्व विभाग द्वारा निशानदेही की जाएगी, जिसके बाद आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी अमल में लाई जाएगी।

नशे के खिलाफ जारी रहेगा अभियान: डीएसपी 
एसटीएफ कुल्लू के डीएसपी हेमराज वर्मा ने बताया कि नशे के विरुद्ध यह अभियान लगातार जारी है। पुलिस हर संदिग्ध गतिविधि पर पैनी नजर रखे हुए है। बिंद्रावणी और पधर में हुई इन कार्रवाईयों में कानून के दायरे में रहकर सख्त कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि नशे के सौदागरों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!