Edited By Kuldeep, Updated: 16 Mar, 2026 09:34 PM

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवम्बर-दिसम्बर 2025 में आयोजित एलएलबी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं।
शिमला (ब्यूरो): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने नवम्बर-दिसम्बर 2025 में आयोजित एलएलबी परीक्षाओं के परिणाम घोषित कर दिए हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार छात्र विश्वविद्यालय की आधिकारिक वैबसाइट पर अपने पहचान पत्र/रोल नम्बर के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं। इस दौरान एलएलबी (सीबीसीएस) नियमित बैच के विभिन्न सैमेस्टर का परिणाम काफी बेहतर रहा है।
इस दौरान एलएलबी (सीबीसीएस) प्रथम सैमेस्टर (सभी) का परिणाम 98.20 प्रतिशत, द्वितीय सैमेस्टर (पुन: उपस्थित) 97.33 प्रतिशत, तृतीय सैमेस्टर (सभी) 96.13 प्रतिशत, चौथा सैमेस्टर (पुन: उपस्थित) 92.77 प्रतिशत, पांचवां सैमेस्टर (सभी) 98.52 प्रतिशत, छठा सैमेस्टर पुन: उपस्थित का परिणाम 90.00 प्रतिशत रहा है। इसमें पास प्रतिशत में कंपार्टमैंट के मामले भी शामिल किए गए हैं।
इसके अलावा एलएलबी (गैर-सीबीसीएस) के प्रथम, द्वितीय, तृतीय, चतुर्थ, पांचवां और छठे सैमेस्टर के परिणाम भी घोषित कर दिए गए हैं। वहीं एमए (संगीत) सीबीसीएस के प्रथम, द्वितीय, तृतीय और चतुर्थ सैमेस्टर, एमए (शारीरिक शिक्षा) सीबीसीएस के प्रथम व तृतीय सैमेस्टर तथा एमए (समाज कार्य) सीबीसीएस के प्रथम, द्वितीय और चतुर्थ सैमेस्टर के परिणाम भी जारी कर दिए गए हैं।