हिमाचल को 5 वर्ष में मिली 224.79 करोड़ की मदद : पाटिल

Edited By Kuldeep, Updated: 29 Jul, 2024 09:03 PM

shimla himachal center help

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा है कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश सरकार को केंद्र से 224.79 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने यह जानकारी सांसद डा. सिकंदर कुमार की तरफ से राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी।

शिमला (कुलदीप): केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा है कि पिछले 5 वर्षों में प्रदेश सरकार को केंद्र से 224.79 करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदान की गई है। उन्होंने यह जानकारी सांसद डा. सिकंदर कुमार की तरफ से राज्यसभा में पूछे गए प्रश्न के उत्तर में दी। डा. सिकंदर कुमार ने राज्यसभा में हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और तटीय कटाव के कारण प्रभावित हुए ब्यास व सतलुज घाटी के ऊपरी इलाकों का मामला उठाया। केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि ब्यास और सतलुज घाटी के ऊपरी क्षेत्रों सहित हिमाचल प्रदेश राज्य में विविध स्तरों पर नदी तटीय और आकस्मिक बाढ़ संभावित क्षेत्र है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में केंद्रीय जल आयोग की तरफ से मानक प्रचालन प्रक्रिया के अनुसार 340 केंद्रों पर बाढ़ पूर्वानुमान जारी किए जाते हैं। इसके अलावा केंद्रीय जल आयोग की तरफ हिमाचल प्रदेश में 26 जल विज्ञान संबंधी प्रेक्षण नैटवर्क का रखरखाव किया जाता है।

उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की श्री रेणुका जी राष्ट्रीय परियोजना को वर्ष, 2021-26 के लिए पीएमकेएसवाई-एआईबीपी के तहत अनुमोदित प्रावधानों के माध्यम से केंद्रीय सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में विभिन्न स्थानों पर वर्षा, हिम जल संरक्षण प्रणाली की योजना, डिजाइन, निर्माण और रख-रखाव के माध्यम से जल संसाधनों पर जलवायु परिवर्तन के प्रभाव को कम करने के उद्देश्य से एक परियोजना तैयार की गई है। इस विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) में 1269.29 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत के साथ 461 वर्षा जल संचयन संरचनाओं, 194 तालाबों के पुनरुद्धार, पुनर्स्थापना, निर्माण, 145 बर्फ स्तूपों, 1130 हिम पुलों और 244 हिम गड्डों के निर्माण का प्रावधान शामिल है।

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले सिकंदर
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सांसद डा. सिकंदर कुमार ने मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान प्रदेश से जुड़ीं विकास योजनाओं एवं अन्य विषयों पर चर्चा की।

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!