Shimla: डिपुओं में पहुंची कनाडा की दाल, जानें उपभोक्ताओं को चुकाने होंगे कितने दाम

Edited By Kuldeep, Updated: 10 Dec, 2024 05:50 PM

shimla depo canada dal

सस्ते राशन के डिपुओं में इस बार उपभोक्ताओं को कनाडा की मलका दाल मिलेगी। डिपुओं में कनाडा की यह मलका दाल पहुंचने भी शुरू हो गई है। प्रदेश के अधिकतर डिपुओं में मलका दाल की सप्लाई पहुंची है, वहीं जिन डिपुओं में यह दाल नहीं पहुंची है उन डिपुओं में भी यह...

शिमला (राजेश): सस्ते राशन के डिपुओं में इस बार उपभोक्ताओं को कनाडा की मलका दाल मिलेगी। डिपुओं में कनाडा की यह मलका दाल पहुंचने भी शुरू हो गई है। प्रदेश के अधिकतर डिपुओं में मलका दाल की सप्लाई पहुंची है, वहीं जिन डिपुओं में यह दाल नहीं पहुंची है उन डिपुओं में भी यह दाल पहुंच जाएगी। इस माह मलका दाल पहले की तरह 66 रुपए मिलेगी। वहीं बीपीएल उपभोक्ताओं को 56 व एपीएलटी परिवारों को यह 91 रुपए मेें मिलेगी। वहीं खाद्य आपूर्ति विभाग एवं निगम की ओर से अन्य दालों के ऑर्डर भी किए गए हैं। डिपुओं में अन्य दाल भी जल्द पहुंचेगी।

प्रदेश के अधिकांश डिपुओं में अन्य दाल जैसे माह और दाल चना का कोटा नहीं पहुंचा है। वहीं तेल का कोटा भी प्रदेश के अधिकांश डिपुओं नहीं पहुंचा है। ऐसे में उपभोक्ता डिपुओं में दालों का इंतजार कर रहे हैं। प्रदेश के कई डिपुओं में पिछले माह भी दालें नहीं मिली थीं। लेकिन बीते माह में विभाग व निगम ने दालों के टैंडर कर दिए गए थे। ऐसे में एक सप्ताह के भीतर यह दालें गोदामों में पहुंच जाएंगी। इसके बाद डिपुओं में पहुंचेंगी। जानकारी के अनुसार 72 हजार एमटी चना दाल के टैंडर किए हैं। वहीं 40 हजार एमटी उड़द के टैंडर किए गए हैं। वहीं निगम 40,510 क्विंटल मलका दाल के सप्लाई ऑर्डर किए थे जिसकी सप्लाई अब पहुंचने लगी है।

 

Related Story

Trending Topics

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!