Edited By Kuldeep, Updated: 13 Apr, 2026 07:12 PM

प्रदेश सरकार ने भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेदकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल (मंगलवार) को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है।
शिमला (ब्यूरो): प्रदेश सरकार ने भारत रत्न डा. भीमराव अम्बेदकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल (मंगलवार) को प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। मुख्य सचिव द्वारा इस बारे अधिसूचना जारी की गई है। यह अवकाश नैगोशिएबल इंस्ट्रूमैंट्स एक्ट 1881 की धारा-25 के तहत घोषित किया गया है। इस दिन प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालय, शिक्षण संस्थान, बोर्ड, निगम और अन्य सरकारी प्रतिष्ठान बंद रहेंगे।
सरकार द्वारा जारी आदेश की प्रतिलिपि सभी प्रशासनिक सचिवों, उपायुक्तों, विभागाध्यक्षों, विश्वविद्यालयों, बोर्डों और निगमों सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई और जानकारी के लिए भेज दी गई है। वही अम्बेदकर जयंती के अवसर पर प्रदेशभर में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिनमें संविधान निर्माता डा. भीमराव अम्बेदकर के योगदान को याद किया जाएगा।