राहुल गांधी से ईडी की पूछताछ के खिलाफ हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस का प्रदर्शन

Edited By PTI News Agency, Updated: 17 Jun, 2022 09:48 AM

pti himachal pradesh story

शिमला, 16 जून (भाषा) राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने बृहस्पतिवार को यहां राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया।

शिमला, 16 जून (भाषा) राहुल गांधी से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की पूछताछ के विरोध में कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश इकाई ने बृहस्पतिवार को यहां राजभवन के बाहर प्रदर्शन किया।

पार्टी की प्रदेश इकाई की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता राजभवन के बाहर "सत्याग्रह" पर बैठ गए।

धरने में विपक्ष के नेता मुकेश अग्निहोत्री, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष हर्ष महाजन, विधायक रामलाल ठाकुर, नंदलाल, मोहनलाल ब्रक्ता, विक्रमादित्य सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष जैनब चंदेल ने भी भाग लिया।

प्रतिभा सिंह ने केंद्र की भाजपा सरकार पर कांग्रेस नेताओं-सोनिया गांधी और राहुल गांधी के खिलाफ झूठे मामले बनाकर राजनीतिक प्रतिशोध का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि सरकार की "तानाशाही नीतियों और फैसलों" से कांग्रेस नहीं डरती।



यह आर्टिकल पंजाब केसरी टीम द्वारा संपादित नहीं है, इसे एजेंसी फीड से ऑटो-अपलोड किया गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!