Himachal: मनाली में देह व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचे 2 दलाल; 4 महिलाएं रैस्क्यू

Edited By Vijay, Updated: 28 Dec, 2025 03:34 PM

prostitution busted in manali

विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने देह व्यापार का कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 महिलाओं को सुरक्षित रैस्क्यू किया गया है।

मनाली/कुल्लू (साेनू/संजीव): विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में पुलिस ने देह व्यापार का कारोबार का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर जाल बिछाते हुए दो दलालों को गिरफ्तार किया है, जबकि 4 महिलाओं को सुरक्षित रैस्क्यू किया गया है। पकड़े गए दोनों आरोपी मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं।

मिली जानकारी के अनुसार शनिवार देर शाम मनाली थाना की पुलिस टीम सिमसा चौक क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान पुलिस को अपने विश्वस्त सूत्रों से खबर मिली कि मनाली और रांगड़ी क्षेत्र में कुछ लोग बाहर से लाई गई महिलाओं से देह व्यापार करवा रहे हैं। सूचना पुख्ता होते ही पुलिस ने तुरंत जाल बिछाया और एक गाड़ी को घेराबंदी कर रोका।

पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई में गाड़ी में सवार 2 आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, उनके चंगुल से 4 महिलाओं को रैस्क्यू किया गया है। रैस्क्यू की गई महिलाएं ऋषिकेश, चंडीगढ़ और उत्तर प्रदेश की रहने वाली बताई जा रही हैं। पुलिस ने इन सभी महिलाओं को एक स्थानीय स्वयंसेवी संस्था के संरक्षण में सौंप दिया है। आरोपियों की पहचान निक्की परमार उर्फ जोगी (22) पुत्र कन्हैया परमार निवासी सपलू मोहल्ला, रायपुर कलां बरई, तहसील घाटीगांव और धर्मेंद्र सोलंकी उर्फ छोटू (22) पुत्र छत्रपाल सोलंकी निवासी गांव केरुआ, तहसील मितरवार के रूप में की गई है।

डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि यह रैकेट कब से चल रहा था और इसमें और कौन लोग शामिल हैं। गौरतबल है कि मनाली में इससे पहले भी राम बाग क्षेत्र में पुलिस ने देह व्यापार के धंधे में शामिल महिलाओं और दलालों को गिरफ्तार किया था। पुलिस की इस सख्ती से अनैतिक कार्यों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!