नाके पर खैर की लकड़ी से भरी पिकअप जीप पकड़ी, 2 गिरफ्तार

Edited By Vijay, Updated: 16 Nov, 2019 10:55 PM

pickup jeep caught with wood

खैर की लकड़ी के अवैध निर्यात के मामले में वन विभाग की टीम ने नंगल जरियालां में एक पिकअप गाड़ी को जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक नंगल जरियालां में वन परिक्षेत्र अधिकारी प्यार सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर नाके...

दौलतपुर चौक (ब्यूरो): खैर की लकड़ी के अवैध निर्यात के मामले में वन विभाग की टीम ने नंगल जरियालां में एक पिकअप गाड़ी को जब्त कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक नंगल जरियालां में वन परिक्षेत्र अधिकारी प्यार सिंह की अगुवाई में गुप्त सूचना के आधार पर नाके के दौरान पिकअप ट्राला को खैर की लकड़ी के अवैध निर्यात में संलिप्त पाया गया। इस संबंध में भारतीय वन अधिनियम 1927 की धारा 41, 42, 32 व 33 के उल्लंघन में पुलिस में मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में आरोपी ड्राइवर राजेश कुमार सहित एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है।

वन विभाग की टीम में वन खंड अधिकारी अविनाश कुमार, गुरदेव सिंह, दविंद्र कुमार, नरेंद्र सिंह और रणजीत सिंह वन रक्षक शामिल थे। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक गाड़ी में लगभग 60 हजार की खैर की लकड़ी चोरी से सरकारी जंगल नंगल जरियालां से काटी गई है, जिसे विभाग की टीम ने गाड़ी सहित अपने कब्जे में लेकर विभाग के घंडावल डिपो में पहुंचा दिया है।

सहायक अरण्यपाल राहुल शर्मा ने कहा कि चोरी की ऐसी वारदातों को रोकने के लिए पूरे क्षेत्र में स्टाफ को मुस्तैद किया जा रहा है। वनों को नुक्सान पहुंचाने वाले वन काटुओं की धरपकड़ के लिए पूरे जिला में विशेष अभियान चलाया जा रहा है और ऐसे मामलों में संलिप्त अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!