ऊना में 25 जून को लगेगी पेंशन अदालत

Edited By Jyoti M, Updated: 14 Jun, 2025 08:26 AM

pension court will be held in una on june 25

डाकघर ऊना मण्डल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने बताया कि ऊना मंडल में 25 जून को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत 25 जून को प्रातः 10 बजे से अधीक्षक, डाकघर ऊना मंडल के कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर डाक...

ऊना। डाकघर ऊना मण्डल के अधीक्षक भूपिंदर सिंह ने बताया कि ऊना मंडल में 25 जून को पेंशन अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह अदालत 25 जून को प्रातः 10 बजे से अधीक्षक, डाकघर ऊना मंडल के कार्यालय परिसर में आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर डाक पेंशनभोगियों तथा पारिवारिक पेंशनभोगियों की पेंशन संबंधी शिकायतों व समस्याओं को सुनकर उनका समाधान किया जाएगा।

डाक अधीक्षक ने सभी संबंधित पेंशनधारकों से आग्रह किया है कि वे अपनी पेंशन से जुड़ी शिकायतें 23 जून तक अधीक्षक, डाकघर ऊना मंडल के कार्यालय में दर्ज करवा सकते हैं, ताकि उन्हें पेंशन अदालत के दिन सुचारु रूप से निपटाया जा सके।

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!