Edited By Kuldeep, Updated: 29 Mar, 2026 08:51 PM

जिला सिरमौर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र में एक युवक से 3.22 ग्राम हैरोइन बरामद की है।
पांवटा साहिब (कपिल): जिला सिरमौर पुलिस की स्पैशल डिटैक्शन टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब क्षेत्र में एक युवक से 3.22 ग्राम हैरोइन बरामद की है। पुलिस के अनुसार टीम क्षेत्र में गश्त के दौरान मादक पदार्थों से संबंधित सूचनाएं जुटा रही थी। इसी दौरान गुप्त सूत्र से सूचना मिली कि एक व्यक्ति कुंजा की ओर से पैदल पांवटा साहिब की तरफ आ रहा है और अपने पास कैरी बैग में हैरोइन लेकर चल रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने यमुना पाथ गोबिंदघाट बैरियर पर नाका लगाकर संदिग्ध व्यक्ति को रोका। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 3.22 ग्राम हैरोइन बरामद की गई। एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि आरोपी की पहचान मनु गुप्ता (32) पुत्र सतप्रकाश गुप्ता निवासी पांवटा साहिब के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। आरोपी को नोटिस पर छोड़ दिया है, जबकि उसके आपराधिक रिकॉर्ड की जांच की जा रही है।