पालमपुर के चंद्रोपा की काजल सेना में बनीं लैफ्टिनैंट

Edited By Kuldeep, Updated: 18 May, 2024 09:30 PM

palampur chandropa lieutenant

पालमपुर के चंद्रोपा गांव के टैक्सी चालक धीरज कपूर की बेटी काजल कपूर सेना में लैफ्टिनैंट के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। काजल कपूर की पढ़ाई पट्टी के विजन पब्लिक स्कूल में दसवीं तक हुई है और राजपुर के सरकारी स्कूल में जमा दो की पढ़ाई की।

पालमपुर (भृगु): पालमपुर के चंद्रोपा गांव के टैक्सी चालक धीरज कपूर की बेटी काजल कपूर सेना में लैफ्टिनैंट के रूप में अपनी सेवाएं देंगी। काजल कपूर की पढ़ाई पट्टी के विजन पब्लिक स्कूल में दसवीं तक हुई है और राजपुर के सरकारी स्कूल में जमा दो की पढ़ाई की। काजल की माता संतोष कपूर गृहिणी हैं और उनकी एक बहन पलक कपूर जमा दो की छात्रा है। काजल ने शिमला वैली नर्सिंग कालेज में नर्सिंग की पढ़ाई की। इस दौरान उन्होंने परीक्षा को पास किया और सेना में लैफ्टिनैंट का पद हासिल किया जो परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी गर्व का विषय है। काजल कमांड हॉस्पिटल कोलकाता में अपनी ज्वाइनिंग देंगी।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!