कांग्रेस के नेता नहीं दिखा रहे चुनाव लड़ने में रुचि : जयराम

Edited By Vijay, Updated: 25 Apr, 2024 09:09 PM

opposition leader jairam thakur

कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कांग्रेस से जिसका भी नाम मीडिया के माध्यम से भी बाहर आता है, वह भागा-भागा दिल्ली जाता है और कोई न कोई कारण देकर चुनाव लड़ने से मना कर देता है और दो-तीन नाम और सुझाकर वापस आ जाता है।

चम्बा (काकू): कांग्रेस के नेता चुनाव लड़ने में कोई रुचि नहीं दिखा रहे हैं। कांग्रेस से जिसका भी नाम मीडिया के माध्यम से भी बाहर आता है, वह भागा-भागा दिल्ली जाता है और कोई न कोई कारण देकर चुनाव लड़ने से मना कर देता है और दो-तीन नाम और सुझाकर वापस आ जाता है। जिसे लड़ने के लिए कहिए वही भाग जाता है। इससे यह साफ है कि कांग्रेस नेताओं को अपनी हार साफ दिखाई दे रही है क्योंकि हिमाचल में कांग्रेस की सरकार ने डेढ़ साल के कार्यकाल में सिर्फ लोगों को दुख देने के कार्य किए हैं। इसका खमियाजा उन्हें भुगतना ही पड़ेगा। यह बातें नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सुंडला में कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए कहीं। 

देश ने विकास को चुना और परिवारवाद को पूरी तरह नकारा
जयराम ठाकुर ने कहा कि देश ने विकास को चुना है और परिवारवाद को पूरी तरह नकार दिया है। दुनिया की बड़ी-बड़ी वित्तीय संस्थाएं कह रही हैं कि नरेन्द्र मोदी ने 10 साल के कार्यकाल में विकास के जो काम किए हैं वह किसी मैजिक से कम नहीं हैं। उन्होंने कहा कि चम्बा हमेशा नरेन्द्र मोदी की प्राथमिकता में रहेगा। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस देश के लोगों से लूट के लिए नई योजना लाना चाह रही है, जो जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी चलती रहे। इसके लिए लोगों की विरासत पर भी इनकी नजरें टेढ़ी हो गई हैं। नरेन्द्र मोदी के रहते हुए विपक्ष के लोग कामयाब नहीं हो सकते हैं, उन्होंने देश के हर गरीब आदमी से उनकी एक-एक पाई सुरक्षित रखने और उन तक पूरी पारदर्शिता के साथ पहुंचाने का वायदा किया है।

बदले की नहीं, विकास की राजनीति चाहिए
जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल को शीर्ष पर ले जाने के लिए बदले की राजनीति के बदले विकास की राजनीति करनी होगी, लेकिन जैसे ही कांग्रेस सरकार आई, आते ही बदले की राजनीति शुरू कर दी। हजारों की संख्या में चले हुए संस्थान बंद कर दिए। अस्पताल और स्कूल जैसे संस्थान बंद कर दिए, जिससे स्कूल में जाने वाले छात्रों को कई किलोमीटी की दूरी अलग तय करनी पड़ रही है। अस्पताल जाने के लिए और मुसीबतें उठानी पड़ रही हैं। सरकार को बस इतना बताना चाहिए कि उन्होंने यह संस्थान क्यों बंद कर दिए, आम लोगों को परेशान करके क्या मिला।
हिमाचल की खबरें Twitter पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!