MBA की चाह रखने वालों के लिए बड़ी अपडेट, HPU-MAT के लिए ऑनलाइन आवेदन की फीस बढ़ी

Edited By Vijay, Updated: 18 Apr, 2026 12:07 PM

online application fee for hpu mat increased

हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए एचपीयू-मैट यानी कि मैनेजमैंट एप्टीच्यूड टैस्ट के दृष्टिगत ऑनलाइन आवेदन की फीस में वृद्धि हो गई है। फीस वृद्धि के साथ ही एचपीयू बिजनैस स्कूल ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

शिमला (अभिषेक): हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय में एमबीए कोर्स में प्रवेश के लिए एचपीयू-मैट यानी कि मैनेजमैंट एप्टीच्यूड टैस्ट के दृष्टिगत ऑनलाइन आवेदन की फीस में वृद्धि हो गई है। फीस वृद्धि के साथ ही एचपीयू बिजनैस स्कूल ने ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। आवेदन 25 मई तक किया जा सकता है। फीस वृद्धि के बाद अब एचपीयू-मैट के दृष्टिगत सामान्य वर्ग के लिए आवेदन फीस सब्सिडाइज्ड वर्ग की सीट के लिए 1000 रुपए की बजाय अब 1250 रुपए, नॉन-सब्सिडाइज्ड वर्ग की सीट के लिए 1000 रुपए की बजाय अब 1250 रुपए और सब्सिडाइज्ड व नॉन-सब्सिडाइज्ड वर्ग की सीटों के लिए संयुक्त रूप से फीस 1500 रुपए की बजाय अब 2000 रुपए देनी होगी।

 प्रवेश परीक्षा के लिए केंद्र शिमला, सोलन, धर्मशाला, हमीरपुर, मंडी, ऊना व पालमपुर मेें स्थापित होंगे।  एचपीयू-मैट प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में अलग से घोषित की जाएगी। एडमिशन के दृष्टिगत 6 से 9 जुलाई तक ग्रुप डिस्कशन व साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू होगी। एमबीए की कुल 120 सीटों के लिए प्रवेश प्रक्रिया अमल में लाई जाएगी। इसमें सब्सिडाइज्ड व नॉन-सब्सिडाइज्ड वर्ग की 60-60 सीटें शामिल हैं।

बीसीए-बीबीए की प्रवेश परीक्षा के लिए भी शुरू हुई आवेदन की प्रक्रिया 
एचपीयू के यूनिवर्सिटी कॉलेज ऑफ बिजनैस स्टडीज (यूसीबीएस) शिमला के बीसीए व बीबीए कोर्सिज की प्रवेश परीक्षा में बैठने के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। इसके लिए उम्मीदवार 20 मई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। बीसीए व बीबीए कोर्सिज की प्रवेश परीक्षा की तिथि बाद में अलग से जारी होगी। प्रवेश परीक्षा शिमला स्थित केंद्र पर ही होगी। सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को सब्सिडाइज्ड वर्ग की सीटों के लिए 700 रुपए और दोनों सब्सिडाइज्ड व नॉन-सब्सिडाइज्ड वर्ग की सीटों के लिए 1900 रुपए आवेदन फीस देनी होगी।  

हिमाचल प्रदेश से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए हमारे WhatsApp group को Join करें

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!