सिरमौर में 40 JBT बने मुख्य शिक्षक, प्लेसमैंट आधार पर मिली जिम्मेदारी

Edited By Kuldeep, Updated: 31 Mar, 2026 07:07 PM

nahan jbt head teacher

जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 40 जेबीटी अध्यापकों को प्लेसमैंट आधार पर मुख्य शिक्षक (हैड टीचर) बनाया गया है।

नाहन (आशु): जिला सिरमौर के प्रारंभिक शिक्षा विभाग में 40 जेबीटी अध्यापकों को प्लेसमैंट आधार पर मुख्य शिक्षक (हैड टीचर) बनाया गया है। जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा द्वारा जारी कार्यालय आदेश के तहत इन अध्यापकों को विभिन्न स्कूलों में नियुक्ति दी गई है। जारी आदेशों के अनुसार इन जे.बी.टी. शिक्षकों को उनके वर्तमान वेतनमान में ही मुख्य शिक्षक का कार्यभार सौंपा गया है और इसके लिए उन्हें कोई अतिरिक्त वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा। यह नियुक्तियां उन स्कूलों में की गई हैं, जहां या तो लंबे समय से मुख्य शिक्षक के पद रिक्त थे या फिर स्कूल केवल प्रतिनियुक्ति के आधार पर चल रहे थे। इसके अलावा ऐसे स्कूल भी शामिल हैं, जहां विद्यार्थियों की संख्या अधिक होने के बावजूद केवल एक ही अध्यापक कार्यरत था।

इन शिक्षकों को मिली जिम्मेदारी
जगदीश चंद को जीपीएस परलो (सतौन), रुपिंदर कौर को जीपीएस संतोषगढ़ (माजरा), विनोद कुमार को जंगलाभूड़ (सुरला), रंजीत कौर को कैल (संगडाह), राजेंद्र सिंह को दादा किल्लौर (संगडाह), मित्तर सिंह को डांडा आंज (खोरोवाला), लक्ष्मी देवी को चियारो (संगडाह), कल्याण सिंह को कांडिया कोटी (शिलाई), कुसुम लता को रजाना (संगडाह), संजय चौधरी को सियूं (संगडाह), अख्तर अली को खजूरना (नाहन), पदम सिंह को जनोट (सराहां), राम किशन को जी.पी.एस. थोट करोंडवाली (नाहन) में नियुक्त किया गया है।

इसी प्रकार खजान सिंह को जीपीएस बडयार (शिलाई), दिनेश कुमार को भुईरा (राजगढ़), जसवंत सिंह को ढांगवाला (सुरला), सत्य ठाकुर को दुगाना (कफोटा), कमलेश कुमार को सतना बरमान (नाहन), रमेश चंद को बडोल (संगडाह), सरोज ठाकुर को पनार (ददाहू), जीवन सिंह को ज्ञान कोट (राजगढ़), उर्मिला देवी को राणाघाट (राजगढ़), दुर्गा देवी को सखोली (सतौन), गोपाल सिंह को नार नोटी (ददाहू), इंदर सिंह को रणफुआ (संगडाह), गोपाल सिंह को पेच्छवा (संगडाह), अमरावती को लानी (कफोटा), सुनीता सोनी को भुपपुर (पांवटा साहिब), सुमिता गुप्ता को चकरेडा (नाहन), पमिता चौहान को कोटी उतरोऊ (शिलाई), यशपाल को शावगा (राजगढ़), सुमन कुमारी को राज्योन (सराहां) स्कूल में तैनात किया गया है।

इसके अलावा गोपाल चंद को जीपीएस कांडो चियोग (कफोटा), स्वरण सिंह को गढ़ोल पिरग (राजगढ़), योगेश्वर दत्त को छोगटली (राजगढ़), परवेश कुमार को शिरी कठवार (खोरोवाला), रजनी सूद को नई नेटी (राजगढ़), रंजना देवी को मंडवाच (संगडाह), पूरण चंद को गोइला कडोली (संगडाह) और संजय भारद्वाज को जीपीएस नेहर बाग (राजगढ़) में नियुक्ति दी गई है।

समय पर ज्वाइनिंग अनिवार्य
आदेशों में स्पष्ट किया गया है कि सभी अध्यापक निर्धारित समय के भीतर नए कार्यस्थल पर ज्वाइन करेंगे। यदि कोई अध्यापक समय पर ज्वाइन नहीं करता है तो उसकी यह नियुक्ति स्वतः निरस्त मानी जाएगी और उसे आगामी एक वर्ष तक इस तरह की प्रक्रिया से वंचित किया जा सकता है। इसके अलावा संबंधित खंड प्रारंभिक शिक्षा अधिकारियों (बीईईओ) को निर्देश दिए गए हैं कि वे कार्यभार ग्रहण करवाने से पहले सभी औपचारिकताएं पूर्ण करें और यह सुनिश्चित करें कि किसी भी स्कूल में शिक्षक की कमी न हो। जिला उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा राजीव ठाकुर ने कहा कि इन नियुक्तियों से जिले के कई ऐसे स्कूलों को राहत मिलने की उम्मीद है, जहां लंबे समय से मुख्य शिक्षक का पद खाली था या स्टाफ की कमी बनी हुई थी।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!